Assembly Election Result 2023: चार राज्यों में हुए चुनाव में तीन राज्यो भाजपा की जीत पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। देर शाम पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए हैं राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस ने जीता और रही बात राजस्थान की तो वहां 5 साल में सरकार का बदलाव होता रहा है। एकमात्र इंडिया एलाइंस को सोचने की जरूरत है वो है मध्य प्रदेश ।
मनोज झा ने भाजपा को मुबारकबाद देते हुए कहा कि प्री मैच सेलिब्रेशन करना चाहते हैं । कल तक कहते थे लोकसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है वह आज सेमीफाइनल की बात कर रहे हैं। वहीं भाजपा के द्वारा इस चुनाव को सेमीफाइनल कहे जाने पर मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव हार सबके लिए सबक है । मध्य प्रदेश हम मे हम हार गए यह मेरे लिए सबक है।
राष्ट्रीय मुद्दे पर होगा चुनाव
वहीं 2024 के चुनाव पर बोलते हुए मनोज झा ने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दे पर लड़ा जाएगा। वहीं भाजपा बिहार बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष सम्राट चौधरी द्वारा इंडिया गठबंधन के लोगो के डर जाने मामले सहित 6 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले इंडिया गठबंधन की बैठके मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मनोज झा ने कहा कि इसका मतलब कि उन्होंने जेल भेजने की पूरी तैयारी कर रखी है। यह तो बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्य्क्ष के बयान से लगता है।
यह भी पढ़े: कौन हैं वो IPS अधिकारी अंजनी कुमार जिन्हें चुनाव आयोग ने तेलंगाना के DGP पद से किया निलंबित
तारीफ करते पर वोट नहीं
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने तीन तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जो परिणाम आया है वह कांग्रेस के अनुरूप नहीं आया है यह उम्मीद नहीं थी लेकिन जो परिणाम आया है। वह सर्वमान्य है उन्होंने स्वीकार किया कि हम लोग अपनी बातों को जनता के सामने सही तरीके से नहीं रख पाए। लोग गहलोत सरकार की तारीफ करते थे। लेकिन जनता ने उन्हें वोट नही किया। कहीं ना कहीं खामियां है उसको ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। दूसरी ओर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर बोलते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि आखिर अब तक इन लोगों ने किया क्या है ।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
47 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
83 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
132 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
138 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
146 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
149 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
152 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
153 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
154 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
160 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines