PM Modi Replied Amitabh Bachchan on Twitter: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम तौर पर सोशल मीडिया पर किसी के ट्वीट का जवाब देते हुए नहीं देखे जाते हैं, लेकिन बीते रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट का जवाब दिया। पीएम मोदी की ओर से किए गए इस ट्वीट को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन को कच्छ आने का न्योता दिया है।
पीएम मोदी ने किया था पिथौरागढ़ का दौरा, बिग-बी ने शेयर की तस्वीर
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बीते 12 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर थे, यहां पिथौरागढ़ में अपने दौरे के दौरान पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर में दर्शन दर्शन पूजन किया। पीएम मोदी की ओर से पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर में किए गए दर्शन पूजन की तस्वीर को अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 15 अक्टूबर को एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर शेयर की। ट्वीटर पर शेयर की गई तस्वीर में उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘धार्मिकता…रहस्य। कैलाश पर्वत की दिव्यता मुझे हमेशा से आकर्षित करती रहती है, लेकिन दिक्कत यह है कि मैं कभी इन जगहों पर विजिट नहीं कर पाऊंगा’।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बिग बी का जवाब
बिग-बी के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया जा रहा था, लेकिन इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के ट्वीट कर जवाब देते हुए इसे चर्चा का विषय बना दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि ‘पार्वती कुंड और जागेश्वर के मंदिरों का दर्शन अचंभित करने वाला था’। इसके साथ ही उन्होंने ‘कच्छ के रण उत्सव पर उन्हें आमंत्रित करते हुए लिखा कि कुछ ही हफ्तों में रण उत्सव शुरू हो रहा है। मैं चाहता हूं कि आप कच्छ आएं। अभी आपका स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा भी बाकी है’।
पीएम मोदी ने कैलाश व्यू पॉइंट से आदि कैलाश के किए थे दर्शन
आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ का दौरा करते हुए कैलाश व्यू पॉइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए थे। इसके बाद पीएम मोदी भारत-चीन सीमा से सटे गुंजी गांव पहुंचे और बाद में अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम पर माथा टेका। इस दौरे के बीच पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में दर्शन के साथ पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि इसी जगह से ठीक 20 किलोमीटर की दूरी से चीन की सीमा शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, इस दौरे के साथ नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे पीएम बने हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश का दर्शन किया है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
49 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
85 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
134 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
140 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
148 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
151 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
154 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
155 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
156 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
162 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines