शब्बीर अहमद, भोपाल: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस दौरान नेताओं के रूठने-मनाने का दौर भी तेज हो गया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ ने दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी को अखिलेश को लेकर जो मेरा मानना है ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के लोग हमारे पास आये थे, वे हमसे 6 सीट चाहते थे। 1 सीट वे जीतकर आए थे और 2 पर अच्छे वोट लेकर आए थे। सपा को हम चार सीट देने को तैयार हो गए थे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर केंद्रीय लीडर से हमारी बात हुई, लेकिन उन्होंने समझौते के बारे में फैसले को राज्य पर छोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश शरीफ और अच्छा लड़का है। ये चर्चा कहां बिगड़ी पता नहीं, लेकिन अखिलेश बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे ये पक्का है।
यह भी पढ़ें- माता के मंदिर में झूले से लगा करंट, बच्ची की मौत, भाई-पिता भी आए चपेट में
ईवीएम से वोटिंग को लेकर बोले दिग्विजय
इस दौरान ईवीएम से वोटिंग के विरोध के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं ईवीएम से वोट कराने का विरोध नहीं करता हूं, लेकिन जिस मशीन में चिप लगी होती वह टेंपर प्रूफ कैसे हो सकती है। ईवीएम में कहां वोट गया यह जानना हमारा संवैधानिक अधिकार है। EVM, VVPAT और काउंटिंग यूनिट में सॉफ्टवेयर है और चुनाव आयोग को निष्पक्षता से उस सॉफ्टवेयर के विषय में जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इलेक्शन कमीशन हमसे मिलने को तैयार नहीं है। हमने एक सवालों की फेहरिस्त बनाई थी, ईवीएम उसका जवाब नहीं दे रहा है।
दिग्विजय सिंह ने कहा EVM से नहीं VVPAT की कमांड पर वोट रिकॉर्ड होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को पंचिंग बैग बनाकर रखा है और रोज मुझपर घूंसे मारते हैं।
दमोह आएंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को दमोह आएंगी। इस दौरान वे महाकौशल, मालवा, विंध्य के बाद बुंदेलखंड में जनसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी जबलपुर, ग्वालियर और धार में चुनावी जनसभा कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
45 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
81 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
130 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
136 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
144 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
147 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
150 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
151 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
152 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
158 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines