Hindu Leader Jaibhan Singh Pawaiya target on Kamal Nath: कट्टर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया ने कमलनाथ पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को लाउडस्पीकर और खुले में मांस- मछली की बिक्री पर रोक लगने से आपत्ति क्यो हो रही है। उन्होने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस से मेरे सीधे सवाल है। मध्य प्रदेश में करारी पराजय के बाद भी कांग्रेस कसाइयों के साथ क्यों खड़ी है? कांग्रेस को आखिर बुद्धि क्यों नहीं आ रही है?
लाउडस्पीकर के लिए अनुमति जरूरी
कांग्रेसियों को आपत्ति हो रही है कि हम मांस मछली की खुली बिक्री पर रोक क्यों लगा रहे हैं। कांग्रेस अपनी करारी हार के बाद भी किस के साथ खड़ी है? उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम ने जो आदेश दिया है उससे मेरे जैसे सनातनी की आत्मा गदगद हो चुकी है। मजहब और अधिकार के नाम पर जो ध्वनि प्रदूषण किया हुआ है सुप्रीम कोर्ट का इस पर पहले ही फैसला है। सीएम ने लाउडस्पीकर बंदिश का जो फैसला किया है वह सही है।
बीता हुआ इतिहास बताता है कि अवैध लाउडस्पीकर लगाकर दंगे, लड़ाई-झगड़े और हिंसा को जो जन्म दिया गया था। इसीलिए लाउडस्पीकर अब अनुमति के साथ लगेंगे। मांस और अंडों को बेचने की जगह निर्धारित है वह सुरक्षित स्थानों पर होना ही चाहिए। इसलिए CM के यह दोनों फैसले स्वागत योग्य हैं। यह फैसले बताते हैं कि एक तरफ सारे जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खुलेंगे। हम शिक्षा और विकास पर भी ध्यान देंगे। दूसरी तरह हम संस्कृति के ध्वज को भी अपने हाथ में लेकर चलेंगे।
यह भी पढ़े: 2024 में लोकसभा चुनाव..सीएम नीतीश ने खेला बड़ा दांव, दशरथ नंदन राम को मिलेगी जनक नंदनी सीता से चुनौती !
विवाद के लिए बहाना ढूढ़ना
लाउडस्पीकर और खुले में मांस बेचने की रोक लगने वाले सरकार के फैसले पर कमलनाथ ने कहा कि विवाद के लिए बहाना ढूंढ रही है। सरकार कुछ भी फैसला ले लेकिन विवाद नहीं होना चाहिए। हमारी संस्कृति जोड़ने की और प्यार मोहब्बत से रहने की है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
48 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
85 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
133 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
139 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
148 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
150 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
154 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
154 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
156 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
161 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines