Hema Malini Praised Amit Shah: भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को सदन में गृह मंत्री अमित शाह की फिल्मी अंदाज में तारीफ की। उन्होंने अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राउडी राठौड़’ के फेमस डायलॉग से जब तारीफ की, तो सदन तालियों से गूंज उठा। हेमा मालिनी ने कहा कि ”अमित शाह जो कहते हैं, वो करते हैं, लेकिन जो नहीं कहते, वो जरूर करते हैं।”
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन संशोधित आपराधिक बिल पेश किए। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य विधेयक को पेश किया, जिन्हें लोकसभा से पास कर दिया गया है।
पुराने कानूनों को बदलने का समय आ गया है
हेमा मालिनी ने इस मौके पर ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान बनाए गए सदियों पुराने कानूनों पर जोर देते हुए कहा कि ये नए भारत के संदर्भ में अब प्रासंगिक नहीं हैं। उन्होंने जानवरों के होने वाली क्रूरता के प्रति भी चिंता जताते हुए कहा कि पुराने कानूनों को बदलने का समय हो गया है। पूनम महाजन ने भी इस मुहिम में शामिल होकर जानवरों के खिलाफ अपराधों को संबोधित किया और जानवरों के यौन शोषण के खिलाफ सख्त कानूनों की मांग की।
यह भी पढ़े: पीरियड्स लीव की बहस में उतरे चाय सुट्टा बार के मालिक अनुभव दुबे
विकास की दिशा में भारत
हेमा मालिनी ने कहा- “नया भारत विकसित भारत की दिशा में जा रहा है।” हेमा मालिनी ने अमित शाह के प्रस्तावित आपराधिक कानूनों की बात करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और अपराध मुक्त भारत की दिशा में कदम बढ़ाना है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
40 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
76 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
125 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
131 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
139 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
142 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
145 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
146 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
147 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
153 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines