Raman Singh Taunt on Congress Ticket Distribution: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस एक के बाद एक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। कांग्रेस ने आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 53 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टिकट जारी होने के बाद अंतर्विरोध खुल कर सामने आने लगे हैं, जिसकी चर्चा वर्षों से थी। नाराजगी, इस्तीफा, रूठने-मनाने का खेल चलता रहा, जय-वीरू की जोड़ी खंडित हो चुकी है।
टिकट वितरण के बाद भी नाम सामने आ रहे हैं
पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने विश्वास तोड़ा इसलिए टीएस बाबा ने समिति में नहीं रहने का फैसला लिया। टिकट वितरण के बाद भी नाम सामने आ रहे हैं, अलग-अलग व्यक्ति के नाम सामने आ रहे हैं। रमन सिंह ने बृहस्पति सिंह के टिकट कटने पर कहा कि इनमें टकराव पहले से है, जिस व्यक्ति ने हत्या का आरोप लगा दिया था उसी का टिकट कटा है।
नामांकन के लिए कोई बड़ा फेस नहीं है
रायपुर ग्रामीण से विधायक के बेटे को टिकट दिए जाने पर रमन सिंह ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका परिवार, परिवार नहीं होता है हिंदुस्तान का सबसे बड़ा परिवारवाद है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के बाद प्रियंका उसके बाद उनका बच्चा राजनीति करेगा, शीर्ष पद पर रहेगा। परिवारवाद की राजनीति का जनक कांग्रेस है और ये सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस नामांकन के लिए किसी बड़े चेहरे को नहीं बुला रही है इस सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास नामांकन के लिए कोई बड़ा फेस नहीं है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी को बुला लें, इनके अलावा किसी नेता की गिनती नहीं होती, न इनकी पार्टी में कोई नेता है।
यह भी पढ़ें- सीएम बघेल ने अमित शाह के बयान पर किया पलटवार, बोले- यहां डिवाइड एंड रूल की योजना नहीं चलेगी
अमित शाह के बयान पर बोले रमन सिंह
अमित शाह के बयान पर रमन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने ये कई बार कहा है कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। भ्रष्टाचार करने में कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा, जो PSC, शराब, कोयला, चावल में पैसा खा सकता है, ऐसा भ्रष्टाचार पूरे राजनीतिक जीवन में और हिंदुस्तान में नहीं देखा। उन्होंने आगे कहा कि महादेव ऐप के तार भी सीधे जुड़े हुए हैं। बीजेपी 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है, इस पर रमन सिंह ने कहा कि सीट डिक्लियर हो चुकी है सिर्फ निर्णय लेना बाकी है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
34 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
70 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
119 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
125 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
133 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
136 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
139 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
140 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
141 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
147 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines