Chhattisgarh Election BJP Leader Murder: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के सरखेड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात 8:30 बजे की है, जब भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री बिरझू ताराम पूजा करके घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है वहीं, इसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
बीच बस्ती में मारी गई गोली
यह घटना मोहला मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी की बताई जा रही है। यहां एक चुनावी सभा भी हुई थी, जिसमें बीजेपी मंडल के पूर्व महामंत्री बिरझू भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद वह अपने गांव सरखेड़ी लौट आए, जहां बंदूक धारी नक्सलियों ने बीच बस्ती में उन्हें गोली मार दी। इस पूरी घटना में 8 से 10 बंदूकधारी नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेता पर एक के बाद एक गोली मारने की बात सामने आ रही है। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ से नाकेबंदी भी कर दी गई है। इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी देवेंद्र दरों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरखेड़ी गांव में नक्सलियों ने बिरझू ताराम की हत्या कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में केंदा घाटी में गिरी बस, 2 सवारियों की मौत, 40 घायल; प्रयागराज जाने के लिए निकली थी
बड़े हिंदुत्ववादी नेता थे बिरजू तारम
बिरजू तारम क्षेत्र के एक बड़े हिंदुत्ववादी नेता थे। इस इलाके में मिशनरीज और हिंदुत्वादी संगठनों में काफी समय से विवाद भी चल रहा है। 1 साल पहले यहां हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने नक्सल घटना बताया था। बिरजू तारम काफी समय से इन सबके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने मोहला-मानपुर में कई बार धर्मांतरण रोक बड़े आंदोलन किए थे, जिसके चलते पुलिस धार्मिक ऐंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है।
कार्यकर्ताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी
बीजेपी नेता की निर्ममता से हत्या को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने टारगेट किलिंग बताया है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। गुंडाराज को संरक्षण दे रही सरकार को उखाड़ फेकेंगे। शांति और कानून का राज फिर से कायम करेंगे।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
21 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
57 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
106 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
112 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
120 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
123 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
126 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
127 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
128 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
134 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines