हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Assembly Election Result 2023: 'शिव'राज का दूधाभिषेक, भाजपा की जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

MP Assembly Election Result 2023: भारतीय जनता पार्टी की जीत से मध्य प्रदेश में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पोस्टर का दूध से अभिषेक किया।

विज्ञापन

MP Assembly Election 2023 Result BJP Leaders Reaction: मध्यप्रदेश में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है। दो दिन पहले तक एग्जिट पोल जहां प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर होने का दावा कर रहे थे। जबकि भाजपा नेता शुरू से ही यहां बंपर जीत होने की बात कहते नजर आए। बस उनको तो आज के दिन का इंतजार था। भाजपा की जीत तो पहले से पक्की थी। मध्य प्रदेश की जनता ने काम को देखकर वोट दिया। जनता ने अपना नेता खुद चुना है। भाजपा नेताओं की मानें तो यहां सत्ता और संगठन की बेहतर जुगलबंदी की वजह से पार्टी को यह जीत हासिल हुई है।

वहीं पार्टी के कार्यकर्ता के खुशी का माहौल है। कार्यकर्ता अपनी- अपनी तरह से जश्न मनाते नजर आ रहे है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह के पोस्टर का दूधाभिषेक किया।

यह भी पढ़े: MP Assembly Election Result 2023: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मध्य प्रदेश की जनता को दी बधाई, बोले कांग्रेस के पास सिर्फ दो थके हुए चेहरे

शिवराज के पोस्टर का किया दूधाभिषेक

भारतीय जनता पार्टी की जीत से मध्य प्रदेश में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पोस्टर का दूध से अभिषेक किया। इस दौरान सभा जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए। वही शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं मध्य प्रदेश की जनता को धन्यवाद करके दिया। उन्होने कहा लाडली बहनों ने मध्य प्रदेश की जनता ने मुझे चुना है। भाजपा को चुना है। उनकी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी मेरी है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीनों राज्यों ( राजस्थान, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़) की जीत को मोदी मैजिक बताया। उन्होने कहा कि भाजपा की जीत तो पहले से ही तय थी। लोगों को नरेंद्र मोदी के काम पर भरोसा है। पार्टी की जीत मोदी मैजिक का रिजल्ट है। साथ ही उन्होने जनता को जीत की बधाई दी।

भाजपा की जीत थी तय

नरेंद्र मोदी की गांरटी है विकास की और मोदी की गारंटी पर जनता ने जो भरोसा दिखाया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डंके की चोट पर कहा था मोदी का मैजिक रंग लाएगा और ऐसा हुआ भी है। भाजपा की प्रचंड जीत उसी का प्रतीक है। भाजपा की जीत तो पहले से तय थी।

विज्ञापन

कांग्रेस की अभ्रद टिप्पणी पर बोली

उन्होने कांग्रेस की मोदी पर की गई अभ्रद टिप्पणी के बारें में बोला कि गांधी परिवार ने जो नरेंद्र मोदी पर अभ्रद टिप्पणी की है। जिस प्रकार का कटाक्ष विपक्ष पार्टी के नेताओं ने नरेंद्र मोदी पर किया है। उस कटाक्ष का उत्तर गांधी परिवार को मिल गया है। जनता ने भाजपा की जीत कराई।

जनता को नरेंद्र मोदी पर भरोसा

जनता जानती है मोदी सरकार में विकास हुआ है। इसी वजह से जनता ने फिर से मोदी सरकार को चुना है। जनता ने काम देखा है और उसी के आधार पर वोट दिया है। पार्टी को हर प्रदेश में सशक्त करेंगे। आज का परिणाम हम सबके लिए सुखद है। 2024 की जीत के संकेत भी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola