BJP CM Face: भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल की बैठक के लिए तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। ये तीनों विधायक दल की बैठक लेंगे और उसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर एकराय बननी है। यह बैठक संभवत 10 दिसंबर को हो सकती है।
गौरतलब है कि बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बड़ी जीत हासिल की है। इन सभी राज्यों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले इन तीन राज्यों में से दो (छत्तीसगढ़ और राजस्थान) में कांग्रेस की सरकार थी, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता में थी। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी की इन राज्यों में जीत को काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan CM Face: अश्विनि वैष्णव बन सकते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री, जानें और किस-किस ने पेश की दावेदारी?
बिना सीएम चेहरे के लड़ा था चुनाव
दरअसल, भाजपा ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ा था। इसके बाद भी पार्टी ने पीएम मोदी के चेहरे और सामूहिक नेतृत्व के दम पर इन राज्यों में बड़ी जीत हासिल की है। ऐसे में जीत के बाद से ही पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती तीनों राज्यों में सीएम का चुनाव करना है। साथ ही पार्टी न सिर्फ इन चेहरों के दम पर लोकसभा चुनाव के लिए सभी समीकरण बनाने की तैयारी कर रही है, अपितु राज्यों में विरोध को भी रोकना चाहती है।
वहीं, कहा जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान जीते गए सभी राज्यों में नए सीएम की तलाश में है और राजनीतिक गलियारों में कई नामों के लेकर चर्चाएं भी जोरों पर हैं।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
36 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
72 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
121 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
127 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
135 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
138 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
141 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
142 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
143 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
149 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines