Atal Bihari Vajpayee birth Anniversary: 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। बीजेपी इस दिन को सुसाशन दिवस के रूप में मनाती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को लेकर बीजेपी ने बड़ा प्लान बनाया है। पीएम नरेंद्र मोदी इस दिन अटल जी के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के सभी चुनावी बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। अटल जी की कविताओं के संग्रह पर काव्यांजलि समेत कई कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया गया है।
18 लाख घर देने की योजना को मंजूरी
भाजपा सरकार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों के लिए 18 लाख घर देने की योजना को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने गुरुवार को नई सरकार की पहली मंत्रिमंडल की बैठक में उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया जाएगा। बैठक के बाद साय ने कहा कि अपनी पहली कैबिनेट में यही फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 18,12,743 जरूरतमंद परिवारों को घर और आवश्यक धनराशि देने का ऐलान किया।
यह भी पढ़े: मां के खिलाफ बेटी ने दर्ज कराई FIR बोली: बात- बात पर खुदकुशी और जान से मारने की देती थी धमकी
धान खरीद का बोनस दिया जाएगा किसानों को
मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर को सुसाशन दिवस पर धान खरीद का बोनस किसानों को दिया जाएगा, जो पिछली भाजपा सरकार (2013-2018) के दौरान लेट हो गया था। उन्होंने कहा कि किसानों से किया गया हर वादे को सरकार पूरा करेगी। किसानों की सभी समस्याओं को हल किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
54 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
90 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
139 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
145 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
153 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
156 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
159 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
160 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
161 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
167 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines