Assembly Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेला है। और सियासी मैदान में राम के बदले सीता को लेकर आए हैं। एक तरफ पीएम मोदी अगले साल जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। तो वहीं उससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का शिलान्यास कर भाजपा को सकते में डाल दिया है। और अब आगामी लोकसभा चुनाव में श्रीराम को मां सीता से चुनौती मिलने वाली है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर परिसर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम परिसर एवं सीताकुंड का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम मंदिर के विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि मंदिर प्रांगण में स्थित सीताकुंड को ठीक ढंग से विकसित करें। उसका सौंदर्यीकरण बेहतर तरीके से कराएं। विकास कार्य पूर्ण होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। यहां आकर उन्हें प्रसन्नता की अनुभूति होगी। पुनौराधाम मंदिर में सीता वाटिका और लव-कुश वाटिका का भी निर्माण होगा। रामायण सर्किट के विशेष स्थानो में पुनौराधाम, बिहार में रामायण सर्किट से जुड़े विशेष स्थानो में से एक है।
यह भी पढ़े: Shivraj Singh Chouhan मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियों से मुक्त होते ही खेत में करते दिखे काम
यह भी पढ़े: ‘भाई और मामा…’ पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने 24 घंटे में दो बार बदला सोशल मीडिया बायो
परिक्रमा पथ का हुआ निर्माण
इसके विकास के लिए मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ का निर्माण करवाया गया। जिसमें बलुआ पत्थर का उपयोग कर उत्कृष्ट वास्तुकला का समावेश किया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देकुली धाम में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जिसकी लागत 11.29 करोड़ रुपये है। इसके बाद उन्होंने देकुली धाम परिसर में स्थित तालाब का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल-जीवन- हरियाली योजना के तहत तालाब का सौंदर्यीकरण ठीक ढंग से कराने का निर्देश दिया।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
43 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
79 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
128 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
134 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
142 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
145 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
148 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
149 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
150 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
156 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines