
1 / 11
2026 के लिए दुनिया के टॉप 10 बेस्ट शहरों की लिस्ट जारी हो गई है. इस रैंकिंग में लाइफस्टाइल क्वालिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, पर्यटन, सुरक्षा और संस्कृति जैसे पैमानों को शामिल किया गया है. लंदन इस लिस्ट में नंबर-1 पर है, जबकि न्यूयॉर्क और पेरिस भी टॉप 3 में शामिल हैं. जानिए पूरी फोटो गैलरी में कौन-कौन से शहर बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और क्या भारत का कोई शहर इस टॉप 10 लिस्ट में जगह बना पाया है या नहीं.

2 / 11
लंदन को 2026 के लिए दुनिया का नंबर-1 शहर चुना गया है. ये शहर अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था, ऐतिहासिक विरासत, आधुनिक लाइफस्टाइल और बेहतरीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए जाना जाता है. बकिंघम पैलेस, टॉवर ब्रिज और लंदन आई जैसे आकर्षण इसे ग्लोबल टूरिज़्म का बड़ा केंद्र बनाते हैं.

3 / 11
न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे बिजी और प्रभावशाली शहरों में से एक है. टाइम्स स्क्वायर, सेंट्रल पार्क और वॉल स्ट्रीट इसकी पहचान हैं. बिजनेस, मीडिया, फैशन और एंटरटेनमेंट का ये ग्लोबल हब 2026 की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है.

4 / 11
पेरिस को कला, फैशन और रोमांस की राजधानी कहा जाता है. एफिल टॉवर, लूव्र म्यूजियम और ऐतिहासिक इमारतें इसे खास बनाती हैं. शानदार जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत की वजह से पेरिस टॉप 3 में बना हुआ है.

5 / 11
जापान की राजधानी टोक्यो तकनीक और परंपरा का अनोखा मेल है. हाई-टेक सिस्टम, साफ-सफाई और सुरक्षित माहौल इसे दुनिया के सबसे एडवांस शहरों में शामिल करते हैं. साथ ही पारंपरिक मंदिर और बाजार इसकी सांस्कृतिक पहचान हैं.

6 / 11
स्पेन का मैड्रिड शहर अपनी नाइटलाइफ, फुटबॉल और कला दीर्घाओं के लिए जाना जाता है. यहां का खुला और खुशमिजाज माहौल इसे रहने और घूमने के लिए बेहतरीन बनाता है.

7 / 11
सिंगापुर दुनिया के सबसे साफ, सुरक्षित और आधुनिक शहरों में गिना जाता है. ये एशिया का बड़ा फाइनेंशियल और बिजनेस सेंटर भी है. बेहतरीन ट्रांसपोर्ट और ग्रीन सिटी मॉडल इसकी खास पहचान है.

8 / 11
रोम को इतिहास का शहर कहा जाता है. कोलोसीयम, प्राचीन इमारतें और रोमन सभ्यता की छाप यहां हर जगह दिखाई देती है. इतिहास प्रेमियों के लिए ये शहर किसी खजाने से कम नहीं.

9 / 11
दुबई आधुनिकता और लग्जरी का प्रतीक है. बुर्ज खलीफा, शानदार मॉल और टूरिज़्म आकर्षण इसे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में शामिल करते हैं.

10 / 11
जर्मनी का बर्लिन इतिहास और आधुनिक सोच का अनोखा संगम है. म्यूजियम, म्यूजिक और क्रिएटिव कल्चर के कारण ये शहर युवाओं में बेहद लोकप्रिय है.

11 / 11
बार्सिलोना समुद्र तट, अनोखी वास्तुकला और फुटबॉल के लिए मशहूर है. गाउडी की कलाकृतियां और जीवंत सड़कों का माहौल इसे खास बनाता है.
(All Photos Credit: Social Media)