
1 / 8
केनिशा पालीवाल और वेवेक अग्रवाल हाल ही में अपनी हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर चर्चा में आए हैं. इस शादी ने न केवल अपनी भव्यता, बल्कि भारत के सबसे बड़े स्नैक साम्राज्यों में से एक, हल्दीराम (Haldiram's) परिवार से जुड़े होने के कारण सबका ध्यान खींचा है.

2 / 8
जब बात भारत के सबसे अमीर व्यापारिक परिवारों की शादियों की आती है, तो विवेक अग्रवाल और कनिशा पालीवाल की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई है. आइये जानते हैं कि विवेक अग्रवाल (Vevek Agrawal) और कनिशा पालीवाल (Kenisha Paliwal) कौन हैं?

3 / 8
कौन हैं विवेक अग्रवाल? : विवेक अग्रवाल हल्दीराम (Haldiram's) परिवार के वंशज हैं. वे हल्दीराम नागपुर समूह के प्रमुखों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. हल्दीराम भारत का एक ऐसा ब्रांड है जिसकी पहुंच ग्लोबल स्तर पर है और विवेक इस विरासत को आगे बढ़ाने वाली नई पीढ़ी का हिस्सा हैं. वे स्वयं भी बिजनेस ऑपरेशंस और स्ट्रैटेजी में सक्रिय भूमिका निभाते हैं.

4 / 8
विवेक अग्रवाल, कमल अग्रवाल के बेटे हैं, जो हल्दीराम ग्रुप के बिजनेस एम्पायर के एक हिस्से के मालिक हैं. उन्होंने साल 2018 में कोवेंट्री यूनिवर्सिटी से BBA पूरा किया. सितंबर 2022 में, उन्होंने लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी और बिजनेस में MSc किया. उसी साल नवंबर में हल्दीराम्स फूड इंटरनेशनल में शामिल हुए. हालांकि साल मार्च 2019 में ही वह हल्दीराम्स में डायरेक्टर बन गए. वह लंदन में ट्रोपस्फीयर की फाउंडिंग टीम का भी हिस्सा थे, जो केयर होम ऑपरेशन को डिजिटाइज़ करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन डेवलप कर रही थी.

5 / 8
कौन हैं कनिशा पालीवाल?: कनिशा पालीवाल अब अग्रवाल परिवार की बहू हैं. वे एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक पृष्ठभूमि से आती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के अनुसार, केनिशा अपनी कलात्मक रुचि और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. शादी से पहले के उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

6 / 8
भारत में जन्मी कनिशा की परवरिश ज्यादातर यूनाइटेड किंगडम में हुई. वह डेल्टा कॉर्प होल्डिंग्स के फाउंडर और CEO मुदित पालीवाल की बेटी हैं. डेल्टा कॉर्प होल्डिंग्स से पहले, मुदित पालीवाल ने नॉर्विक शिपिंग और कैरवेल ग्रुप को बढ़ाने में मदद की थी. कनिशा की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उनके पास कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल और लेबर रिलेशंस में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री है, साथ ही कोलंबिया यूनिवर्सिटी से टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी है.

7 / 8
आज, वह डेल्टा कॉर्प होल्डिंग्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जो लंदन में मौजूद एक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स बिजनेस है और बल्क लॉजिस्टिक्स, एनर्जी लॉजिस्टिक्स, एसेट मैनेजमेंट और एनर्जी ट्रांजिशन में काम करती हैं. कनिश ने हेलिक्सटेक एसेट मैनेजमेंट को भी लीड किया, जो गोल्डमैन सैक्स में उनके एनालिस्ट के तौर पर काम करने से प्रेरित एक वेंचर है. उन्होंने DE शॉ ग्रुप, हफनिया लॉ फ़र्म, मेयर ब्राउन और हाउस विलियम्स जैसी दूसरी कंपनियों में भी इंटर्नशिप की है.

8 / 8
कनिशा की हल्दीराम के वारिस से शादी नागपुर के लग्जरी फाइव-स्टार होटल ले मेरिडियन और परिवार के प्राइवेट शिव एस्टेट में हुई थी. बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने संगीत में परफॉर्म किया और कपल ने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान आठ-लेयर वाला वेडिंग केक भी काटा. शादी में BJP लीडर हंसराज अहीर समेत कई हाई-प्रोफाइल गेस्ट शामिल हुए.