
1 / 11
BP ke lakshan: हाई ब्लड प्रेशर जिसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है. कई बार इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते, लेकिन जब ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ने लगता है तो शरीर कुछ संकेत जरूर देता है, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है. अगर इन चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज किया जाए तो दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसके लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि ब्लड प्रेशर बीमारी बहुत परेशान कर सकती है अगर अपने आहार पर ध्यान नहीं दिया जाए. इसलिए अपनी डाइट पर ध्यान दें और ब्लड प्रेशर के शुरुआती संकेत की पहचान करें.

2 / 11
बार-बार सिरदर्द की शिकायत होना या सुबह उठते ही सिरदर्द महसूस होना हाई ब्लड प्रेशर का शुरुआती संकेत हो सकता है. इसलिए सिरदर्द को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

3 / 11
अगर आपको चक्कर आने की समस्या है या अचानक चक्कर आना महसूस हो रहा है तो संतुलन बिगड़ना भी बढ़ते बीपी से जुड़ा हो सकता है. अगर ऐसा हो रहा है तो तुरंत ध्यान दें.

4 / 11
आंखों की रक्त वाहिकाओं पर असर पड़ने से नजर धुंधली हो सकती है. ऐसा अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की वजह से होता है. आप इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

5 / 11
सीने में भारीपन या दर्द हाई ब्लड प्रेशर और दिल पर पड़ रहे दबाव का संकेत हो सकता है. यह बीमारी बढ़ जाने के बाद नजर आती है और एक वक्त के बाद बहुत बढ़ जाती है.

6 / 11
हल्की गतिविधि में भी सांस फूलना या थकान महसूस होना चेतावनी संकेत हो सकता है. अगर आपकी जरूरत से ज्यादा सांस फूल रही है तो आपको गौर करने की जरूरत है.

7 / 11
दिल की धड़कन तेज होना भी इसी का एक संकेत है. अगर आपकी हार्ट बीट तेज हो रही है या अनियमित हो रही है तो यह बीपी बढ़ने का संकेत दे सकता है.

8 / 11
जब यह बीमारी बढ़ जाती है तो नाक से खून आने लगता है. कुछ मामलों में हाई बीपी के कारण नाक से खून आने की समस्या देखी गई है. अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.

9 / 11
लगातार कमजोरी और थकान महसूस होना भी संकेत हो सकता है. इस दौरान आपका शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है. ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है.

10 / 11
बिना किसी वजह के अगर आपको घबराहट हो रही है, तनाव महसूस हो रहा है या बेचैनी महसूस हो रही है, तो यह हाई बीपी से जुड़ा हो सकता है. इसलिए आपको यह संकेत भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

11 / 11
नींद ना आना या बार-बार नींद टूटना भी ब्लड प्रेशर असंतुलन का संकेत हो सकता है. अगर ऐसा है तो तुरंत जांच करवाएं और अपना इलाज शुरू करें.