अंतरिक्ष से कैसी दिखती है हमारी धरती? चांद के रास्ते से NASA ने भेजी चौंकाने वाली तस्वीरें

नासा के आर्टेमिस II मिशन ने चांद की ओर बढ़ते हुए पृथ्वी की कुछ बेहद दुर्लभ और अद्भुत तस्वीरें साझा की हैं. अंतरिक्ष की गहराइयों से हमारा नीला ग्रह कैसा दिखता है?

NASA Artemis II Earth images
1 / 6

नासा ने 50 साल बाद फिर से चांद पर मानव मिशन की शुरुआत की है और आर्टेमिस 2 के जरिए अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की ओर बढ़ रहे हैं. इस मिशन पर सवार दल ने अपनी यात्रा के दौरान पृथ्वी की पहली शानदार तस्वीरें भेजी हैं जो ओरियन यान के कमांडर रीड वाइसमैन ने खींची हैं.

विज्ञापन

कैसी है तस्वीर?

कैसी है तस्वीर?2 / 6

नासा द्वारा जारी पहली तस्वीर में ओरियन कैप्सूल की खिड़की के पीछे से पृथ्वी का लगभग एक-तिहाई हिस्सा झांकता हुआ बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है. अंतरिक्ष एजेंसी ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि यह दृश्य धरती पर मौजूद अनगिनत लोगों की कड़ी मेहनत और सूझबूझ का बड़ा परिणाम है.

विज्ञापन

क्या-क्या दिखा?

क्या-क्या दिखा?3 / 6

तस्वीरों में अफ्रीका महाद्वीप और चमकता हुआ इबेरियन प्रायद्वीप साफ नजर आ रहा है जो पूरी दुनिया के लोगों को अपनी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध कर रहा है. इसके साथ ही वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में एक दुर्लभ हरे रंग का ऑरोरा भी दिखाई दे रहा है जो अंतरिक्ष से पृथ्वी को और खास बनाता है.

कौन सा कैमरा?

कौन सा कैमरा?4 / 6

ये ऐतिहासिक और हाई क्वालिटी तस्वीरें निकोन डी5 कैमरे से ली गई हैं जिसे अंतरिक्ष के कम रोशनी वाले माहौल और रेडिएशन को झेलने के लिए बनाया गया है. भविष्य के मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री अपने साथ निकोन जेड9 मिररलेस कैमरा भी ले गए हैं जिसका वहां पर कड़ा परीक्षण किया जा रहा है.

विज्ञापन

आगे का प्लान?

आगे का प्लान?5 / 6

आर्टेमिस 2 का चालक दल पृथ्वी से हजारों मील दूर चंद्रमा की ओर तेजी से बढ़ रहा है और सोमवार तक चांद के बेहद करीब पहुंच जाएगा. वहां से यान एक यू-टर्न लेकर वापस धरती की ओर लौटेगा जिससे भविष्य में चंद्रमा पर इंसानी आधार बनाने की बड़ी नींव मजबूत होगी.

क्या है लक्ष्य?

क्या है लक्ष्य?6 / 6

यह मिशन उन बड़े सपनों को सच करने की दिशा में एक कदम है जो इंसान को दोबारा चांद की सतह पर उतारने और फिर मंगल तक पहुंचाने के लिए बुने गए हैं. 1972 के बाद यह पहली बार होगा जब मानव मिशन के जरिए चंद्रमा के रहस्यों को इतनी बारीकी से दुनिया के सामने लाया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन