जन्माष्टमी पर इन 5 जगहों का सफर रहेगा यादगार, मथुरा से वृंदावन तक दिखेगा भक्ति और जश्न का अनोखा रंग
क्या आप भी जन्माष्टमी का त्योहार का आनंद लेना चाहते हैं? आइए आपको कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताएं.

जन्माष्टमी का दिन क्यों महत्वपूर्ण?
2 / 7जन्माष्टमी का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन भगवान कृष्णा के जन्मदिन के रूप में बड़ी उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है. अलग-अलग इलाकों में इस त्योहार का अलग रंग दिखता है, जिसे देखने के लिए एक छोटी ट्रिप शानदार ऑप्शन हो सकती है.
मथुरा
3 / 7जन्माष्टमी का दिन मथुरा में बिताना एक अच्छा प्लान हो सकता है. मान्यता के अनुसार, मथुरा में ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. ऐसे में यह शहर जन्माष्टमी के दिन काफी खूबसूरत हो जाता है, दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं. इस दिन इस शहर की हवा एकदम बदली-बदली महसूस होती है.
वृदावन
4 / 7जन्माष्टमी के दौरान आप वृदावन की भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं. मान्यता है कि यह जगह भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी हैं. यहां मौजूद बांके बिहारी मंदरि, इस्कॉन वृंदावन, प्रेम मंदिर और अन्य कई मंदिरों में दर्शन करना काफी अच्छी अनुभव देता है.
गोकुल
5 / 7मान्यता है कि गोकुल भगवान कृष्ण के बचपन से जुड़ी प्रमुख जगह है, जो मथुरा के पास स्थित है. यह जगह कृष्ण के बाल जीवन से जड़ी है, ऐसे में यहां जाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है.
द्वारका
6 / 7गुजरात में स्थिति द्वारका भगवान कृष्ण से जुड़ी प्रमुख जगहों में से एक है. यहां का द्वारकाधीश मंदिर श्रद्धालिओं के बीच काफी मशहूर है, जहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं.
मुंबई
7 / 7मुंबई में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है. मुंबई दही हांडी उत्सव के लिए मशहूर है, यहां लोग ऊंचाई पर लटकी मटकी को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं. अगर आप जन्माष्टमी के दिन मुंबई जाते हैं, तो आपको यह ट्रिप जिंदगीभर याद रहेगी. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहन के साथ बनाएं यहां घूमने का यादगार प्लान, सेलिब्रेशन होगा और भी खास