रक्षाबंधन पर बहन के साथ बनाएं यहां घूमने का यादगार प्लान, सेलिब्रेशन होगा और भी खास
रक्षाबंधन का त्योहार करीब है, ऐसे में अगर आप भी अपनी बहन को गिफ्ट के साथ-साथ कहीं घूमना चाहते हैं, जिससे ये दिन और भी खास बन जाएं, तो आइए जानते हैं आप कहां-कहां जा सकते हैं.

रक्षाबंधन के दिन परिवार के साथ समय बिताना एक अच्छा अनुभव देता है. यह दिन आपसी प्यार का दिन है, इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं. लेकिन इस दिन को और भी खास बनाया जा सकता है, आप इस दिन अपने बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आइए जानते हैं कुछ जगहों के बारे में.
रक्षाबंधन में घूमना कैसा है?
2 / 7रक्षाबंधन के मौके पर या उस दिन के आसपास परिवार के साथ एक छोटी लेकिन यादगार ट्रिप सबसे अच्छा गिफ्ट हो सकता है. आपका एक शानदार बहन और पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान लग सकता है. हमने नीचे कुछ जगहों के बारे में बताया है, जिसमें एक मंदिर ऐसा है, जो सिर्फ रक्षाबंधन के दिन खुलता है.
उदयपुर
3 / 7राजस्थान के मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक उदयपुर झीलों और महलों के शहर के नाम से जाना जाता है. यहां बोट राइड, स्थानीय खानपान और संस्कृति का लुत्फ उठा सकते हैं. आप यहां बहन को बहुत सारी शॉपिंग करा सकते हैं.
चमोली (बंसी नारायण मंदिर):
4 / 7उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बंसी नारायण मंदिर की खास बात ये है कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन खुलता है, वो भी रक्षाबंधन के दिन. अगर आप इस रक्षाबंधन को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां दर्शन के लिए जरूर जाएं.
जयपुर
5 / 7दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित राजस्थान की राजधानी जयपुर भी अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है. यहां का खानपान और रंगीन शहर हर किसी को पसंद आता है. आप रक्षाबंधन में अपनी बहन को यहां घुमाने ले जा सकते हैं.
मसूरी
6 / 7रक्षाबंधन पर बहन को कोई खास तोहफा देना चाहते हैं, तो मसूरी ट्रिप एक खूबसूरत विकल्प हो सकता है. पहाड़ों की ठंडी फिजा, शांत माहौल और साथ बिताया समय इस सफर को यादगार बना सकता है.
जैसलमेर
7 / 7रक्षाबंधन पर जैसलमेर की एक ट्रिप यादगार विकल्प हो सकती है. यहां मौजूद सुनहरे किले, रेगिस्तानी नजारे और परिवार के साथ खुशनुमा पल इस सफर को बेहद खास बना सकते हैं. आप यहां का भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: राखी पर सिर्फ 1 दिन छुट्टी से प्लान करें लॉन्ग वीकेंड, परिवार संग घूमने के लिए ये जगहें रहेंगी