
1 / 9
sugar me kaun se fruit khane chahiye : डायबिटीज के मरीजों के बीच अक्सर यह भ्रम रहता है कि मीठे होने के कारण उन्हें फल नहीं खाने चाहिए. लेकिन हकीकत यह है कि फल फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के बेहतरीन स्रोत हैं. बस आपको सही फल और उनके ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) का पता होना चाहिए. यहां जानें कि डायबिटीज के लिए सबसे सुरक्षित 5 फल कौन से हैं और उन्हें खाने का सबसे सही समय क्या होता है.

2 / 9
1. सेब (Apple) : सेब में 'पेक्टिन' नामक फाइबर होता है, जो शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है. इसका GI स्कोर कम होता है और यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है. इसे छिलके के साथ ही खाएं.

3 / 9
2. जामुन (Black Plum) : अायुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, जामुन को डायबिटीज के लिए रामबाण माना गया है. इसमें मौजूद जम्बोलिन तत्व स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकता है.

4 / 9
3. अमरूद (Guava) : अमरूद विटामिन-C और फाइबर का खजाना है. इसका GI कम होता है और यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है. बहुत ज्यादा पका हुआ अमरूद खाने के बजाय थोड़ा कच्चा अमरूद बेहतर है.

5 / 9
4. पपीता (Papaya) : पपीता में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह न केवल शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि शरीर की कोशिकाओं (Cells) को डैमेज होने से भी बचाता है.

6 / 9
5. कीवी (Kiwi): कीवी में विटामिन-A और C भरपूर मात्रा में होते हैं. इसका ग्लाइसेमिक लोड बहुत कम होता है, जो इसे शुगर के मरीजों के लिए एक परफेक्ट स्नैक बनाता है.

7 / 9
फल खाने का सबसे सही समय (Best Time to Eat) : डायबिटीज के मरीजों के लिए कब खाना है उतना ही जरूरी है जितना क्या खाना है. मिड-मॉर्निंग यानी दोपहर के खाने से पहले सुबह 10:00 से 11:00 बजे के बीच फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय पाचन क्रिया तेज होती है. शाम का स्नैक (Evening Snack) यानी शाम 4:00 से 5:00 बजे के बीच हल्की भूख लगने पर फल खाना एक अच्छा ऑप्शन है.

8 / 9
खाली पेट न खाएं: सुबह उठते ही खाली पेट खट्टे या बहुत मीठे फल खाने से बचें, इससे शुगर अचानक बढ़ सकती है. इसके अलावा फलों को कभी भी रात के खाने के बाद Dessert के रूप में भी न खाएं. सोने से पहले फल खाने से रात भर शुगर लेवल बिगड़ा रह सकता है.

9 / 9
जूस नहीं, फल खाएं: फलों का जूस पीने से फाइबर निकल जाता है और शुगर तेजी से बढ़ती है. हमेशा फल को चबाकर खाएं. एक बार में बहुत ज्यादा फल न खाएं और एक छोटा कटोरा यानी करीब 100-150 ग्राम काफी है. अगर आप फलों को दही या नट्स जैसे बादाम/अखरोट के साथ खाते हैं, तो शुगर और भी धीरे अवशोषित होती है.