1 / 6
WWE SmackDown: हाल ही में WWE में SummerSlam 2026 का आयोजन हुआ था. दो दिन में बारह मुकाबले फैंस को देखने को मिला. नए चैंपियन भी बने. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने भी मैच लड़ा. कुछ स्टार्स की वापसी भी हुई. कुल मिलाकर देखा जाए तो शो बढ़िया रहा. लैसनर ने रिटायरमेंट का ऐलान भी कर दिया है. खैर अब बारी SmakDown के पहले एपिसोड की है. कंपनी ने शो के लिए कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए हैं. फैंस को बड़े मुकाबले भी दिखेंगे. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)
सीएम पंक-केविन ओवेंस का सैगमेंट

2 / 6
सीएम पंक ने समरस्लैम में कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन किया. वहीं केविन ओवेंस ने नंबर-1 कंटेंडर्स मैच जीता. अब पंक और ओवेंस का मुकाबला होगा. SmackDown के एपिसोड में दोनों का सैगमेंट होगा. कंपनी ने इस बात का ऐलान कर दिया है. ओवेंस एक बार फिर बवाल मचा सकते हैं. उन्होंने समरस्लैम में वापसी की थी. (Photo: WWE.com)
जेड कार्गिल का मैच

3 / 6
जेड कार्गिल और शार्लेट फ्लेयर की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. दोनों एक-दूसरे के ऊपर हमला भी कर चुके हैं. SmackDown के एपिसोड में दोनों के बीच सिंंगल मैच होने वाला है. इसका ऐलान कंपनी ने पहले ही कर दिया था. फ्लेयर को बी-फैब और मीचीन से भी बचकर रहना होगा. दोनों मैच में दखलअंदाजी कर फ्लेयर के ऊपर हमला कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स का सैगमेंट

4 / 6
SmackDown में कोडी रोड्स का सैगमेंट भी होगा. समरस्लैम में रैंडी ऑर्टन की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. ऑर्टन ने वापसी कर उन्हें आरकेओ लगाया था. रोड्स के सैगमेंट में ऑर्टन भी नज़र आ सकते हैं. दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है. रैंडी एक बार फिर बवाल मचा सकते हैं. (Photo: WWE.com)
गुंथर का सैगमेंट

5 / 6
SmackDown के एपिसोड के लिए गुंथर को भी एडवर्टाइज किया गया है. समरस्लैम में उन्होंने निक एल्डिस को हराया. वहीं नाइट-2 में उन्हें फैटल 4वे मैच में हार का सामना करना पड़ा. देखना होगा कि गुंथर का ब्लू ब्रांड में अगला कदम क्या होगा. उनकी राइवलरी शुरू हो सकती है. (Photo: WWE.com)
चेल्सी ग्रीन का सेलिब्रेशन

6 / 6
चेल्सी ग्रीन को समरस्लैम 2026 में बड़ी सफलता मिली. उन्होंने लैडर मैच जीतकर वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की. ग्रीन को कंपनी ने बड़ा पुश दिया. SmackDown के एपिसोड में उनका सैगमेंट भी होगा. वो चैंपियन बनने का जश्न मनाएंगी. उनके सैगमेंट में किसी स्टार की दखलअंदाजी भी हो सकती है. (Photo: WWE.com)