WWE Night of Champions 2026 के बाद SmackDown के पहले शो में क्या होगा? Roman Reigns के भाई पर हो सकता है हमला
WWE SmackDown के इस हफ्ते के शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कुछ बड़े मैचों और सैगमेंट का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

WWE SmackDown: हाल ही में सऊदी अरब में WWE नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन हुआ था. वहां पर फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की थी. खैर अब बारी SmackDown की है, जहां पर समरस्लैम 2026 का बिल्डअब शुरू होगा. Raw में कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. ऐसा ही ब्लू ब्रांड में भी देखने को मिल सकता है. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन का सैगमेंट
2 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 में सैमी ज़ेन ने इतिहास रचा. उन्होंने कोडी रोड्स और गुंथर को हराकर अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. सैमी अब रेसलिंग वर्ल्ड में काफी चर्चा में चल रहे हैं. SmackDown में इस हफ्ते अब उनका सैगमेंट देखने को मिलेगा. वो WWE यूनिवर्स को संबोधित करेंगे. (Photo: WWE.com)
सिक्स-वुमेन टैग टीम मैच
3 / 6SmackDown के एपिसोड में सिक्स-वुमेन टैग टीम मैच भी देखने को मिलेगा. शार्लेट फ्लेयर, टिफनी स्ट्रेटन और चेल्सी ग्रीन का मुकाबला जेड कार्गिल, बी-फैब और मीचीन के साथ होगा. इस मैच में खूब मजा आएगा. फ्लेयर और कार्गिल की दुश्मनी जबरदस्त चल रही है. (Photo: WWE.com)
AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच
4 / 6रे फीनिक्स इस हफ्ते SmackDown में अपनी AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप को वाइकिंगो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पिछल हफ्ते भी फीनिक्स का मुकाबला हुआ था. इन दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद लगाई जा रही है. वाइकिंगो नए चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)
जे उसो को लग सकता है झटका
5 / 6जे उसो किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल हार गए. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जे ने कहा कि वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. इसका मतलब है कि उनका सैमी ज़ेन के साथ सैगमेंट हो सकता है. वहां पर कोडी रोड्स भी आ सकते हैं. उसो को बड़ा झटका लग सकता है. (Photo: WWE.com)
किस स्टार की होगी वापसी?
6 / 6समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो ब्लू ब्रांड के एपिसोड में किसी रेसलर की वापसी हो सकती है. रैंडी ऑर्टन का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है. वो अपने फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)