1 / 6
WWE SmackDown में होंगे बड़े मैच (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट मनी इन द बैंक होगा. 10 अक्टूबर को इस इवेंट का आयोजन होने वाला है. कंपनी ने इसका बिल्डअप शुरू कर दिया है. कुछ मैचों का ऐलान हो गया है. रोमन रेंस की टक्कर एलए नाइट के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगी. मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. इस लिहाज से अब वीकली सभी एपिसोड महत्वपूर्ण हैं. इस हफ्ते भी SmackDown का एपिसोड शानदार होने वाला है. कंपनी ने बड़े ऐलान किए हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
पिछले हफ्ते मिला सरप्राइज

2 / 6
पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा था. वहां पर फैंस को बड़े मैच देखने को मिले. मेन इवेंट में सीएम पंक ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड की थी. मैच में कैंडिस लेरे, केविन ओवेंस और जॉन गार्गानो ने दखलअंदाजी की. इसका फायदा सैमी को मिला. उन्होंने पंक को हराकर अपने करियर में दूसरी बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन करेंगे शुरुआत

3 / 6
सैमी ज़ेन को बड़ी सफलता मिली है. चैंपियन बनने के बाद वो काफी खुश नज़र आए थे. इस हफ्ते अब SmackDown की शुरुआत सैमी करेंगे. उन्हें शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. सैमी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. उनके सैगमेंट में किसी की दखलअंदाजी भी हो सकती है. सीएम पंक को भी शो के लिए शेड्यूल किया गया है. वो भी वहां पर नज़र आ सकते हैं. पंक के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स का इंटरव्यू

4 / 6
कोडी रोड्स को कुछ हफ्ते पहले झटका लगा था. रैंडी ऑर्टन के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उनका इंटरव्यू होगा. वो वहां पर अपनी आगे की योजना के बारे में बताएंगे. अब उनके पास चैंपियनशिप भी नहीं है. देखना होगा कि उनकी राइवलरी कंपनी अब किसके साथ कराएगी. इसे लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित होंगे. (Photo: WWE.com)
मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच

5 / 6
मनी इन द बैंक को लेकर फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं. मेंस और लैडर मैच पर सभी की निगाहें टिकी हैं. मौजूदा समय में दोनों ब्रांड में क्वालिफाईंंग मैच चल रहे हैं. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच होने वाला है. जेड कार्गिल, टैटम पैक्सले और जेसी जेन के बीच टक्कर होगी. मैच में कार्गिल जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. उन्हें पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
अन्य स्टार्स भी दिखाएंगे दम

6 / 6
टिफनी स्ट्रेटन, चेल्सी ग्रीन, गुंथर, फिन बैलर और ट्रिक विलियम्स सहित अन्य बड़े स्टार्स के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. रैंडी ऑर्टन ने पिछले हफ्ते कहा था कि अब वो 15वें टाइटल के लिए जाएंगे. देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा. गुंथर और बैलर की स्टोरी भी चल रही है. इसे भी आगे बढ़ाया जा सकता है. विलियम्स भी कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर खड़ा करेंगे. (Photo: WWE.com)