WWE Night of Champions 2026 में होने वाले 6 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी

WWE Night of Champions 2026 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. शो में होने वाले सभी बड़े मैचों पर फैंस की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि Night of Champions 2026 में होने वाले मैचों के संभावित विजेता कौन-कौन हैं.

WWE
1 / 7
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026: WWE फैंस की नजरें अब Night of Champions 2026 के ऊपर हैं. सऊदी अरब में फैंस को 27 जून को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने छह मुकाबलों का ऐलान किया है. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग के फाइनल मैच भी वहां पर होने वाले हैं. ब्रॉक लैसनर के आने की उम्मीद भी जताई जा रही है. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. खैर यहां हम आपको Night of Champions 2026 में होने वाले सभी मैचो के संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच2 / 7

Night of Champions 2026 में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओबा फेमी और जे उसो के बीच होने वाला है. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. इस मुकाबले में जे के जीत हासिल करने की संभावना बहुत ज्यादा हैं. ब्रॉक लैसनर वापसी कर फेमी का काम खराब कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच3 / 7

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच होगा. दोनों के बीच बढ़िया मैच की उम्मीद जताई जा रही है. मॉर्गन के पास वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है. उन्हें पुश दिया गया है. इस मैच में स्काई के जीतने की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. वो कमाल कर सकती हैं. (Photo: WWE.com)

WWE यूएस चैंपियनशिप मैच

WWE यूएस चैंपियनशिप मैच4 / 7

ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिकी सेंट्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा. रिकी के ऊपर इस बार सभी की नजरें रहेंगी. वो मेन रोस्टर में अपना टाइटल जीत सकते हैं. वैसे उम्मीद के मुताबिक मैच में विलियम्स को अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे. कंपनी ने इतनी जल्दी उनके टाइटल रन का अंत नहीं करेगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्टील केज मैच

स्टील केज मैच5 / 7

Night of Champions 2026 में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच खतरनाक मैच होने वाला है. कंपनी ने इनके बीच स्टील केज मैच तय किया है. हाल ही में रॉलिंस की वजह से ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी को वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी है. उम्मीद के मुताबिक स्टील केज मैच में ब्रेकर जीत प्राप्त कर लेंगे. (Photo: WWE.com)

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच6 / 7

Night of Champions 2026 में गुंथर, कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कोई भी मुकाबला जीत सकता है. इस बार गुंथर के नए चैंपियन बनने के पूरे चांस दिख रहे हैं. वो बड़ा कारनामा कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच7 / 7

Night of Champions 2026 में टिफनी स्ट्रेटन अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में पहली बार वुमेंस यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की जाएगी. इस बार टिफनी को हराकर कार्गिल नई चैंपियन बन सकती हैं. उनके जीत हासिल करने की संभावना बहुत ज्यादा हैं. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन