WWE Night of Champions 2026 से पहले आखिरी SmackDown के नतीजे लीक, मेन इवेंट में टॉप स्टार्स ने मचाई तबाही

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया गया है. इसके नतीजे और सैगमेंट्स की जानकारी मिल गई है. शो बहुत ही शानदार रहा है आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 10
(Photo: WWE.com)

SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड लंदन के O2 एरीना में होने वाला है. इसे कंपनी ने पहले ही रिकॉर्ड कर लिया है. फैंस को लाइव शो देखने को नहीं मिलेगा. इसका मुख्य कारण नाइट ऑफ चैंपियंस है. दरअसल इस इवेंट का आयोजन सऊदी अरब में 27 जून को होने वाला है. WWE स्टार्स को वहां ट्रेवल करना पड़ेगा. कंपनी सभी को थोड़ा रेस्ट भी देना चाहती है. इस वजह से कंपनी ने पहले ही शो को रिकॉर्ड कर लिया है. आगामी ब्लू ब्रांड में हुए सैगमेंट और मैचों की नतीजे भी लीक हो गए हैं. Bodyslam.net ने SmackDown के आगामी एपिसोड में होने वाली चीजों को रिपोर्ट किया है.

विज्ञापन

रोमांचक सैगमेंट

रोमांचक सैगमेंट2 / 10

WWE SmackDown की शुरुआत ट्रिक विलियम्स और रिकी सेंट्स ने की. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. नाइट ऑफ चैंपियंस में विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिकी के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला होगा. इस बार विलियम्स अपनी चैंपियनशिप गंवा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ हुए अलग

सोलो सिकोआ हुए अलग3 / 10

सोलो सिकोआ की MFT टूट गई है. टाला टोंगा और टामा टोंगा ऑफिशियल तौर पर इस हफ्ते SmackDown में उनसे अलग हो गए हैं. हाल ही में टाला और टामा को सिकोआ की वजह से हार का सामना करना पड़ा था. दोनों काफी नाराज हो गए थे. अब सिकोआ अकेले पड़ गए हैं. देखना होगा कि उनके लिए आगे क्या कहानी होगी. (Photo: WWE.com)

रे फीनिक्स का मैच

रे फीनिक्स का मैच4 / 10

WWE SmackDown में AAA क्रूजरवेट चैंपियन रे फीनिक्स का मुकाबला नाथन फ्रेजर के साथ हुआ. दोनों ने कई हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. अंत में फीनिक्स ने शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट का सैगमेंट5 / 10

WWE SmackDown में एलए नाइट और सोलो सिकोआ का सैगमेंट हुआ. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. नाइट ने एक बार फिर ब्लडलाइन पर निशाना साधा. उन्होंने रॉ में जिमी उसो को हराया था. वहां पर सोलो ने दखलअंदाजी की थी. (Photo: WWE.com)

पेज का मैच

पेज का मैच6 / 10

पेज का मुकाबला जेसी जेन के साथ SmackDown में हुआ. जेसी ने पेज को चुनौती दी थी. बाद में पेज ने इसे स्वीकार कर लिया था. दोनों के बीच अच्छा मुकाबला हुआ. अंत में मौजूदा वुमेंस टैग टीम चैंपियन पेज ने मैच अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डैनहाउजेन का मैच

डैनहाउजेन का मैच7 / 10

डेनहाउजेन और मैट कार्डोना ने लॉस गार्जा को SmackDown में हराया. इस मैच में द मिज़ और किट विल्सन ने भी दखलअंदाजी की. इसका फायदा डेनहाउजेन और कार्डोना को मिला. (Photo: WWE.com)

जेड कार्गिल का मैच

जेड कार्गिल का मैच8 / 10

SmackDown में जेड कार्गिल का मुकाबला चेल्सी ग्रीन के साथ हुआ. वहां पर कार्गिल ने शानदार जीत हासिल की. नाइट ऑफ चैंपियंस में कार्गिल का मुकाबला टिफनी स्ट्रेटन के साथ होने वाला है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जूलिया का मैच

जूलिया का मैच9 / 10

WWE SmackDown में जूलिया का मैच कियाना जेम्स के साथ हुआ. हाल ही में ये दोनों अलग हुए हैं. मैच में जूलिया ने जीत हासिल की. मैच के बाद ब्लैक मोनरो ने जूलिया के ऊपर हमला किया. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट10 / 10

WWE SmackDown के मेन इवेंट जे उसो, ओबा फेमी, गुंथर, सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स के बीच सैगमेंट हुआ. सभी ने अपनी-अपनी बात रखी. अंत में इन सभी के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. इस तरह शो का अंत हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन