1 / 6
अगले हफ्ते Raw में होगी रोमन रेंस की एंट्री (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. रेंस लगातार टीवी पर एक्टिव हैं. वो अभी तक अपने टाइटल को तीन बार डिफेंड कर चुके हैं. खैर अगले महीने वो अपनी चैंपियनशिप को फिर से दांव पर लगाने वाले हैं. उन्हें एक नया विरोधी मिलेगा. रेंस का पहली बार उसके साथ मैच होगा. ये बहुत बड़ा पल सभी के लिए होने वाला है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
रे मिस्टीरियो ने किया था ऐलान

2 / 6
समरस्लैम के बाद रोमन रेंस और रे मिस्टीरियो के बीच बातचीत हुई थी. मिस्टीरियो ने रेंस के अगले चैलेंजर को खोजने के लिए एक बड़ा लूचाडोर टूर्नामेंट की घोषणा की. शर्त के मुताबिक जो भी इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करेगा वो 14 अगस्त को रोमन को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा. AAA लूचाडोर प्रमोशन को आगे बढ़ाने के लिए मिस्टीरियो ने ये काम किया. फैंस इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्सुक भी हैं. (Photo: WWE.com)
Raw में हुआ पहला सेमीफाइनल मैच

3 / 6
Raw के एपिसोड में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच रे फीनिक्स और ड्रेगन ली के बीच हुआ. दोनों ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. दोनों रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. खासतौर पर फीनिक्स ने ली के सभी मूव्स का करारा जवाब दिया. अंत में फीनिक्स को ही जीत भी हासिल हुई. उन्हें बड़ा पुश दिया गया. फीनिक्स पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. AAA प्रमोशन में भी उन्हें टॉप रेसलर्स की लिस्ट में रखा गया है. (Photo: WWE.com)
दूसरे सेमीफाइनल में कौन जीता?

4 / 6
Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में ही दूसरा सेमीफाइनल मैच भी देखने को मिला. पेंटा का मुकाबला ला पार्का के साथ हुआ. पेंटा के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं. उन्होंने बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बढ़िया काम किया है. उनकी एंट्रेंस बहुत ही जबरदस्त रहती है. खैर पार्का ने उन्हें अच्छी टक्कर दी. कुछ देर तक वो मैच में वापसी ही नहीं कर पाए. हालांकि, अंत में उन्होंने अपना अनुभव दिखाया. पेंटा ने पार्का को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. (Photo: WWE.com)
भाई vs भाई मैच में मचेगा बवाल

5 / 6
अगले हफ्ते रे फीनिक्स और पेंटा के बीच Raw के एपिसोड में फाइनल मैच होगा. दोनों को टॉप स्टार माना जाता है. सबसे बड़ी बात है कि दोनों भाई हैं. अब रोमन रेंस से लड़ने के लिए दोनों को एक-दूसरे को खूब पीटना होगा. पहली बार इन दोनों के बीच मेन रोस्टर में मैच होने वाला है. मैच के दौरान दोनों भाई थोड़ा भावुक भी हो सकते हैं. ये सभी के लिए गर्व का पल होगा. दोनों मुकाबला जीतना चाहेंगे. अब देखना होगा कि किस स्टार को जीत मिलेगी. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस भी आएंगे नज़र

6 / 6
पिछला हफ्ते रोमन रेंस के लिए अच्छा नहीं रहा था. सोलो सिकोआ और एलए नाइट ने उनके ऊपर हमला किया. इस हफ्ते रेड ब्रांड में रेंस ने एंट्री नहीं की. रोमन अगले हफ्ते Raw में कदम रखेंगे. सबसे बड़ी बात है कि वो रे फीनिक्स और पेंटा के बीच होने वाले फाइनल मैच को देखने के लिए रिंगसाइड पर मौजूद रहेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक पेंटा इस मुकाबले को जीत सकते हैं. उन्हें पहली बार रेंस के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिल सकता है. ये चीज पेंटा के करियर के लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती है. (Photo: WWE.com)