
1 / 6
Who Is Sanjog Gupta ICC CEO: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजोग गुप्ता को बांग्लादेश का वीजा नहीं दिया गया, उन्हें अपने सहयोगी एंड्रयू एफग्रेव के साथ मिलकर वहां बीसीबी के अधिकारियों से भारत में टी-20 वर्ल्ड कप में नेशनल टीम भेजने को लेकर बातचीत करनी थी. आइए जानते हैं कि वर्ल्ड क्रिकेट में उनका ओहदा क्या है, और बांग्लादेश ने ऐसी हिमाकत करके कैसे अपने लिए मुसीबत मोल ले ली है.

2 / 6
संजोग गुप्ता जुलाई 2025 में आईसीसी के सीईओ बने थे, उन्होंने जेफ एलारडिस के बाद इस पद को संभाला था. वो इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चीफ जय शाह की लीडरशिप में काम कर रहे हैं. वो शाह के बाद काउंसिल के सबसे पॉवरफुल इंसान हैं.

3 / 6
संजोग गुप्ता ने अपने प्रोफेशनल लाइफ की शुरुआत दिल्ली के द ट्रिब्यून में जर्नलिस्ट के तौर पर की, जहां उन्होंने बतौर खेल पत्रकार काम किया. एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) की डिग्री पूरी की.

4 / 6
साल 2010 में संजोग गुप्ता स्टार इंडिया में असिस्टेंट वाइस-प्रेसिडेंट के तौर पर शामिल हुए और तेजी से तरक्की करते गए. उन्होंने कंटेंट, प्रोग्रामिंग और स्ट्रेटेजी में अहम लीडरशिप रोल संभाले, जिसके बाद 2020 में वो डिज़्नी और स्टार इंडिया में स्पोर्ट्स के CEO बने, जहाँ उन्होंने बड़े क्रिकेट और ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स की देखरेख की.

5 / 6
सीईओ के तौर पर संजोग गुप्ता आईसीसी के प्रोफेशनल एडमिनिस्ट्रेशन को हेड करते हैं. वो वर्ल्ड क्रिकेट में स्पोर्ट्स इवेंट, ब्रॉकास्टिंग, ओलंपिक इंटिग्रेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समेत कई अहम फैसला लेते हैं.

6 / 6
बांग्लादेश ने संजोग गुप्ता को वीजा न देकर आईसीसी से अपने रिश्ते खराब कर लिए है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम और बोर्ड के लिए कुछ परेशानी पैदा हो. साथ ही उस देश में होने वाले इंटरनेशल मैचों को लेकर परमिशन हासिल करने में दिक्कतें आएं.