जिम्बाब्वे में मचाया कोहराम, अब इस दिन वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे अगला मैच! जानिए टीम इंडिया का शेड्यूल

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने कोहराम मचाया. सभी के मन में सवाल है कि वैभव अब दोबारा कब टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि वैभव का अगला मैच कब हो सकता है.

Vaibhav Sooryavanshi (PIC Credit - AI)
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi (PIC Credit - AI)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज काफी यादगार साबित हुई. उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. सूर्यवंशी जब भी मैदान पर होते हैं, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. सभी के मन में सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे सीरीज के बाद अब टीम इंडिया की जर्सी में कब खेलते नजर आएंगे. आइए टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि कब वैभव एक्शन में नजर आएंगे. (Image: ANI)

विज्ञापन

टीम इंडिया कब खेलेगी अगला T20I?

टीम इंडिया कब खेलेगी अगला T20I?2 / 6

BCCI के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया का अगला T20I मैच एशियन गेम्स 2026 में होगा. भारतीय टीम रैंकिंग के आधार पर पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक यह प्रतियोगिता चलेगी. टीम इंडिया का सामना क्वालीफायर से आने वाली टीम से होगा. (Image: ANI)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स का होंगे हिस्सा

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स का होंगे हिस्सा3 / 6

BCCI ने एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के T20I स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी को जगह दी है. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उन्हें प्लेइंग 11 से इग्नोर करना मुश्किल होगा. 24 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में वह भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं. (Image: ANI)

एशियन गेम्स से पहले भी खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

एशियन गेम्स से पहले भी खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी4 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज खेल सकती है. बताया जा रहा है कि 13 सितंबर, 15 सितंबर और 17 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I मैच हो सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर सस्पेंस जारी

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर सस्पेंस जारी5 / 6

BCCI और BCB के बीच सितंबर में सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर बातचीत हो रही है. अगर ऐसा होता है, तो वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ हो सकता है और अफगानिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित T20I सीरीज स्थगित हो सकती है. (Image: ANI)

कहां देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच?

कहां देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच?6 / 6

अभी के हिसाब से एशियन गेम्स में ही टीम इंडिया अपना अगला मैच खेलेगी. इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. इसके अलावा सोनी लाइव ऐप पर भी मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन