SRH vs RR: एलिमिनेटर मैच में 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी, खतरे में गेल और वॉर्नर की बादशाहत
आईपीएल 2026 में अब तक वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. 27 मई को खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में वह अपने नाम 3 बड़े रिकॉर्ड कर सकते हैं. उनके पास सुनहरा मौका है.

आईपीएल 2026 में 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड हैं. वह क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच सकते हैं.
गेल का रिकॉर्ड खतरे में
2 / 6वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वैभव ने अब तक 53 छक्के जड़ दिए हैं, जबकि क्रिस गेल के नाम 59 छक्के दर्ज हैं. यानी 7 छक्के जड़ते ही वैभव इतिहास रच देंगे. ये भी पढ़ें:
10 से अधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान
3 / 6इसके अलावा आईपीएल की एक पारी में ज्यादातर बार 10 से अधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान भी वैभव अपने नाम कर सकते हैं. क्रिस गेल ने कुल 4 बार ऐसा कारनामा किया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 3 बार एक पारी में ज्यादातर 10 बार से अधिक छक्के लगाए हैं. ये भी पढ़ें:
वॉर्नर के रिकॉर्ड पर नजरें
4 / 6इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. उन्होंने अब तक 430 रन बनाए हैं. इससे पहले आईपीएल के एक सीजन में पावर प्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर ने बनाए थे. उन्होंने आईपीएल 2016 में 430 रन बनाए थे.
सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं
5 / 6सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं. इस लिहाज से वह तीनों ही रिकॉर्ड को आसानी के साथ तोड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा सकते हैं.
आईपीेल 2026 में कमाल का प्रदर्शन
6 / 6सूर्यवंशी ने 14 मैचों की 14 पारियों में 41.64 की औसत के साथ 583 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232.27 का रहा है.