BCCI जल्द ही रजत पाटीदार की करवाएगी टीम इंडिया में एंट्री! ये 3 ठोस वजह कर रही RCB कप्तान का दावा मजबूत

Rajat Patidar in Team India: आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे सीजन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पाटीदार ने क्वालीफायर 1 के मैच में तूफानी पारी खेल खुद को साबित करने का काम किया है. ऐसे में बीसीसीआई उनको जल्द ही टीम इंडिया में मौका दे सकती है. इसके 3 कारण आइए आपको भी बताते हैं.

jacket - 2026-05-27T162309.579

Rajat Patidar in Team India: आरसीबी की टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अगर आरसीबी की टीम पाटीदार की कप्तानी में इस सीजन टाइटल अपने नाम कर लेती है तो लगातार 2 आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. क्वालीफायर 1 के मैच में धर्मशाला के मैदान पर रजत पाटीदार ने एक यादगार पारी खेली, जिसके दम पर उन्होंने एक बार फिर से खुद को बड़े मैचों का खिलाड़ी साबित कर दिया. उन्होंने इस मैच को 33 गेंदों में 93 रनों की पारी खेल एकतरफा बना दिया. ऐसे में अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि वो जल्द ही टीम इंडिया में भी एंट्री कर सकते हैं. इसके पीछे उनकी 3 खासियत हैं. 

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में तूफानी बल्लेबाजी

रजत पाटीदार एक मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में किसी भी टीम को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होती है जो कि विकेट संभाल सके और तेज रफ्तार से रन बना सके. ये दोनों ही खूबी पाटीदार में नजर आती हैं. इस सीजन आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का है. अब उनकी फॉर्म एक बार फिर से बीसीसीआई को टीम इंडिया में शामिल करने पर मजबूर कर रही है. 

विज्ञापन

स्पिन खेलने में हासिल है महारथ

रजत पाटीदार मध्य प्रदेश से आते हैं और उन्हें स्पिन खेलने में माहिर माना जाता है. वो बिना किसी परेशानी के स्पिन गेंदबाजों को खड़े-खड़े छक्का जड़ने का काबिलियत रखते हैं. घरेलू क्रिकेट हो या आईपीएल वो अपनी टीम के लिए लगातार ये काम करते आ रहे हैं. यही वजह है कि मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के बावजूद उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहता है. 

बड़े मैच के खिलाड़ी हैं रजत पाटीदार

रजत पाटीदार कई बार साबित कर चुके हैं कि वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2026 के क्वालीफायर मैच में उन्होंने 33 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. इससे पहले साल 2022 में भी उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी. इससे वो ये साबित कर चुके हैं कि वो बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ