1 / 6
रोमन रेंस के मैच का ऐलान (Photo: WWE.com)
WWE Money in the Bank: WWE का अगला इवेंट मनी इन द बैंक है. फैंस का उत्साह इसे लेकर सातवें आसमान पर है. आने वाले कुछ हफ्ते काफी महत्वपूर्ण हैं. बड़े मैचों का ऐलान किया जा सकता है. मेंस और वुमेंस लैडर मैच के लिए क्वालिफाई मैच अभी चल रहे हैं. खैर सबसे बड़ी खबर ये है कि रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. उनका ब्लॉकबस्टर मैच सेट कर दिया गया है. ट्रिपल एच ने खुद सोशल मीडिया पर उनके मुकाबले का ऐलान किया है. रोमन एक फिर अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं उनका मैच किसके साथ तय किया गया है.
रोमन रेंस ने टाइटल किया रिटेन

2 / 6
WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड मेक्सिको में हुआ था. वहां पर रोमन रेंस ने अपने टाइटल को पेंटा के खिलाफ डिफेंड किया था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. फैंस ने इसे खूब पसंद किया. सोशल मीडिया पर तो फैंस ने इसे साल का सबसे बेस्ट मैच बताया. खैर रेंस ने अंत में बड़ी मुश्किल से अपने टाइटल को रिटेन किया. सबसे बड़ी बात है कि फैंस ने उन्हें एरीना में खूब बू किया. रेंस ने भी अपने शब्दों में उन्हें करारा जवाब दिया. (Photo: WWE.com)
रोमन के ऊपर हुआ अटैक

3 / 6
रेड ब्रांड में मैच के बाद रोमन रेंस जश्न मना रहे थे. वहां पर अपने खास अंदाज में एलए नाइट ने एंट्री की. उन्होंने रिंग में कदम रखा. रोमन ने हाथ में माइक लिया. वो कुछ कहने लगे लेकिन पहले ही उन्हें नाइट ने बीएफटी मूव लगा दिया. रेंस इसके बाद उठ नहीं पाए. उनकी हालत खराब हो गई. नाइट ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी उठाई. उन्होंने बता दिया कि वो टाइटल के लिए जाने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस का बयान

4 / 6
रोमन रेंस बुरी हालत में बैकस्टेज की तरफ गए. उन्होंने रैंप पर चलते हुए एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कैमरे की तरफ देखते हुए कहा कि वो मनी इन द बैंक में नाइट को टाइटल मैच देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रेंस ने कहा कि अब वो नाइट को पूरी तरह से अपने रास्ते से हटाना चाहते हैं. इसके बाद जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने एक वीडियो के जरिए दोनों के बीच मैच को ऑफिशियल कर दिया. (Photo: WWE.com)
ट्रिपल एच ने किया कंफर्म

5 / 6
ट्रिपल एच ने भी बाद में रोमन रेंस और एलए नाइट का मैच कंफर्म कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों के मैच का पोस्टर शेयर किया. रेंस और नाइट के बीच अब तगड़ा मैच होने वाला है. नाइट लंबे समय से रोमन को परेशान कर रहे हैं. नाइट ने कहा है कि वो रेंस और उनकी ब्लडलाइन को खत्म करना चाहते हैं. नाइट ने ऐसा कर दिया तो वो छा जाएंगे. सबसे बड़ी बात है कि अभी तक उन्होंने अपने करियर में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप नहीं जीती है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने किया है बढ़िया काम

6 / 6
रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से अभी तक उनका काम बतौर चैंपियन शानदार रहा है. उन्होंने शुरुआत में जेकब फाटू के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. इसके बाद उन्होंने समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को हराया. अब उन्होंने पेंटा को हराया है. देखना होगा कि वो नाइट के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं. (Photo: WWE.com)