टीम इंडिया के इस स्टार ने 8 दिनों में जड़ दिया दूसरा शतक, सभी आलोचकों को दिया करारा जवाब

IND A vs SL A: इंडिया की टीम टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. ऐसे में टीम लंबे समय से सवालों के घेरे में है. इस दौरान टीम इंडिया को एक स्टार खिलाड़ी मिला है. जिसमें सिर्फ 8 दिनों से अंदर में ही 2 शतक जड़ दिया है. इस खिलाड़ी के बारे में अब चर्चा हो रही है.

Sai Sudharsan
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND A vs SL A: रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास के बाद टीम इंडिया इन स्टार खिलाड़ियों की जगह लेने वाले प्लेयर्स की तलाश में है. जिसके कारण ही युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है. इनमे से एक युवा स्टार खिलाड़ी साई सुदर्शन ने अब शानदार बल्लेबाजी करके अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. 8 दिनों के अंदर सुदर्शन ने 2 शतक जड़ दिए हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार शतक

साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार शतक2 / 6

श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 104 रन बनाए हैं. सुदर्शन की इस पारी के कारण ही मुकाबले में टीम इंडिया बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. (Pic Credit- Sai Sudharsan Instagram) 

विज्ञापन

सुदर्शन ने पहले मैच में जड़ा था शतक

सुदर्शन ने पहले मैच में जड़ा था शतक 3 / 6

इंडिया ए के लिए पहले मुकाबले में भी साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा था. उस मुकाबले में साई सुदर्शन ने 132 रनों की पारी खेली थी. जिसके कारण ही टीम इंडिया मैच में बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. (Pic Credit- Sai Sudharsan Instagram) 

नंबर 3 पर खेल रहे हैं सुदर्शन

नंबर 3 पर खेल रहे हैं सुदर्शन 4 / 6

सिर्फ इंडिया ए की टीम में ही नहीं साई सुदर्शन टीम इंडिया का भी हिस्सा हैं. जहां पर वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं. फिलहाल टीम इंडिया में साई सुदर्शन अपनी जगह पक्की करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. (Pic Credit- Sai Sudharsan Instagram) 

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे साई

श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे साई 5 / 6

अगस्त महीने में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. जहां पर साई सुदर्शन खेलते हुए नजर आएंगे. अगर वहां पर भी बल्ले के साथ ऐसे ही शतक पर शतक जड़ते हैं, तो टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की हो जाएगी. (Pic Credit- Sai Sudharsan Instagram) 

फॉर्म में चल रहे हैं सुदर्शन

फॉर्म में चल रहे हैं सुदर्शन 6 / 6

आईपीएल 2026 में जो फॉर्म साई सुदर्शन ने हासिल किया था. उसे उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भी दिखाया था. अब वो इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखने का पूरा प्रयास करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन