
1 / 8
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो चुका है और करीब एक महीने तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. अब जब 2026 का टी20 वर्ल्ड कप खत्म हो गया है, तो क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल है कि अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और कहां खेला जाएगा. अगले टी20 वर्ल्ड कप में कितनी टीमें खेलेंगी. तो चलिए हम आपको बताते हैं अगले टी20 वर्ल्ड कप की पूरी जानकारी.
भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप

2 / 8
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वाली टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हारकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब कीवी टीम 159 रन पर ही सिमट गई. इसी के साथ भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की इकलौती टीम बनी गई.
हर दो साल में होता है टी20 वर्ल्ड कप

3 / 8
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हर दो साल में टी20 वर्ल्ड कप आयोजित करता है. 2024 में भी यह टूर्नामेंट अमेरिका और बारबाडोस में हुआ था और उसके दो साल बाद यानी 2026 में फिर से इसका आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुआ. भारतीय टीम तीन बार और होस्ट करते हुए ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई.
अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और कहां होगा?

4 / 8
अब अगला टी20 वर्ल्ड कप दो साल बाद यानी 2028 में खेला जाएगा. इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर करेंगे. यह टूर्नामेंट का 11वां संस्करण होगा. हालांकि, अभी तक इसका पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर 2028 तक चलेगा.
इन वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले

5 / 8
टी20 वर्ल्ड कप 2028 के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के MCG (मेलबर्न), SCG (सिडनी), एडिलेड ओवल और ऑप्टस स्टेडियम (पर्थ) होगा. वहीं, न्यूजीलैंड के ईडन पार्क (ऑकलैंड), स्काई स्टेडियम (वेलिंग्टन) और हैगली ओवल (क्राइस्टचर्च) भी वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करेंगे.
कितनी टीमें खेलेंगी?

6 / 8
2028 के टी20 वर्ल्ड कप में भी इस बार की तरह कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं. बतौर मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिल चुकी है. इसके अलावा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों ने भी अगले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है.
किन-किन टीमों ने किया है क्वालीफाई?

7 / 8
2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी 12 टीमों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा, भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, आईसीसी रैंकिंग के आधार पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमों ने भी क्वालीफाई कर लिया है.
बाकी टीमों का कैसे होगा चयन?

8 / 8
अब बाकी बचे 8 टीमों के लिए अलग-अलग रीजनल क्वालीफायर टूर्नामेंट खेले जाएंगे. जो टीमें इन क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करेंगी, उन्हें 2028 टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा. इन क्वालीफायर मुकाबलों की शुरुआत भी जल्द होने की उम्मीद है.