
1 / 12
T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है. इससे पहले आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 8 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है. इसमें भारत और पाकिस्तान के 1-1 खिलाड़ी भी शामिल हैं.
भारत-न्यूजीलैंड में होगा T20 WC 2026 का फाइनल

2 / 12
T20 World Cup 2026 Player of the Tournament nominees: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

3 / 12
इस खिताबी मुकाबले के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन का समापन भी हो जाएगा. वहीं टूर्नामेंट खत्म होने के साथ ही सबकी निगाहें इस बात पर भी टिकी रहेंगी कि इस बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन बनेगा? यह अवॉर्ड टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है.
ICC ने 8 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट

4 / 12
आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 8 खिलाड़ियों को नॉमिनेट कर दिया है. इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और यूएसए के 1-1 खिलाड़ी को जगह मिली है.
भारत के संजू सैमसन भी रेस में

5 / 12
आईसीसी ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है. संजू ने अब तक खेले 4 मैचों में 232 रन बनाए हैं और वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. संजू को अभी फाइनल भी खेलना है, ऐसे में उनके रन और बढ़ सकते हैं.
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान भी लिस्ट में शामिल

6 / 12
पाकिस्तान की टीम भले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन टीम के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में शामिल हैं. फरहान इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 7 मैचों में 383 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं. इस सीजन में दो शतक लगाने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं.
इंग्लैंड के विल जैक्स मजबूत दावेदार

7 / 12
इस लिस्ट में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स भी शामिल हैं और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड का मजबूत दावेदार भी माना जा रहा है. जैक्स ने इस टूर्नामेंट में खेले 8 मैचों में 226 रन बनाए हैं और 9 विकेट हासिल किए हैं. इसके साथ ही वह 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं.
लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका)

8 / 12
साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी इस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज रहे हैं. एनगिडी ने 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दो सुपर ओवरों में खेले गए रोमांचक मैच में 3/26 का शानदार प्रदर्शन किया था.
एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका)

9 / 12
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. मार्करम ने 8 मैचों में तीन अर्धशतकों के साथ 286 रन बनाए हैं और एक विकेट भी लिया है.
टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)

10 / 12
न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट भी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने टीम को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. फाइनल से पहले तक सीफर्ट 8 मैचों में 8 अर्धशतकों के साथ 274 रन बना चुके हैं.
रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)

11 / 12
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने 8 मैचों में 128 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 11 विकेट भी झटके हैं. सीफर्ट और रविंद्र अभी फाइनल मैच भी खेलने वाले हैं, इसलिए उनके रन और विकेट के आंकड़े आगे और बढ़ सकते हैं.
शेडली वैन शाल्कविक (यूएसए)

12 / 12
इनके अलावा, यूएसए के गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक को भी इस लिस्ट में शामिल हैं. शाल्विक ने सिर्फ 4 मैचों में 13 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा है.