
1 / 6
T20 World Cup 2026 IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में तो अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन इसके बाद भी टीम के लिए कई सवाल इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट कुछ खिलाड़ी तो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन 2 खिलाड़ियों की फॉर्म में गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ा दी है. ये दोनों ही खिलाड़ी इस पूरे टूर्नामेंट में खराब दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में फाइनल के मैच में इन दोनों को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.
अभिषेक शर्मा होंगे टीम से बाहर!

2 / 6
टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभी तक टी20 विश्व कप में कमाल नहीं दिखा पाए हैं. उन्होंने केवल एक मैच अर्धशतक जड़ा है जो कि जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था. इसके अलावा वो 3 मैचों में वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए तो वहीं बचे हुए मैचों में केवल 34 रन ही बना पाए हैं. ऐसे में मैनेजमेंट उनको प्लेइंग 11 से बाहर कर सकता है.
फाइनल में अभिषेक पर रहेंगी नजरें

3 / 6
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में अगर टीम उनको एक मौका और देती है तो उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी. इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल के आई है जिसमें उनका बल्ला जमकर गरजा था.
वरुण चक्रवर्ती होंगे प्लेइंग 11 से बाहर!

4 / 6
वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ा रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक विकेट चटकाया लेकिन 64 रन भी लुटाए. ऐसे में फाइनल के मैच में टीम से बाहर कर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है.
चक्रवर्ती की इकॉनमी खराब

5 / 6
वरुण चक्रवर्ती इस टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक खेले 8 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं और हर मैच में कम से कम एक विकेट तो चटकाया ही है लेकिन उनका इकॉनमी बहुत ही खराब रहा है. सुपर 8 के बाद वो हर मैच में लगभग 10 की इकॉनमी से रन लुटा रहे हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

6 / 6
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.