
1 / 9
T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 का समापन बेहद ही शानदार ढंग से हो गया है. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रचने का काम किया. इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. कुछ टीमें टूर्नामेंट में अपना सफर ज्यादा आगे तक नहीं बढ़ा पाईं लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इसी के साथ टूर्नामेंट के इस एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना पाए हैं.
साहिबजादा फरहान

2 / 9
टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैचों में 76.60 की औसत से 383 रन बनाए हैं. पाक टीम सुपर 8 में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.
टिम सीफर्ट

3 / 9
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने खेले 8 मैचों में 326 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 46.57 का रहा है.
संजू सैमसन

4 / 9
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में महज 5 मैच खेलते हुए 321 रनों का स्कोर खड़ा किया. इस दौरान उनका औसत 80.25 का रहा है.
ईशान किशन

5 / 9
ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 9 मैचों में 317 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 35.22 का रहा है.
जसप्रीत बुमराह

6 / 9
टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर रहे हैं. उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं.
वरुण चक्रवर्ती

7 / 9
वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में 9 मैच खेलते हुए 14 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के हर मैच में विकेट हासिल किए हैं.
शेडली वैन शाल्विक

8 / 9
यूएसए के गेंदबाज शेडली वैन शाल्विक ने इस टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले और 13 विकेट हासिल करते हुए तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई.
ब्लेसिंग मुज़ारबानी

9 / 9
जिम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं.