1 / 6
रोमन रेंस को लेकर भविष्यवाणी (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: WWE Money in the BanK 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी बड़े मैचों का प्लान बना रही है. मेंस और वुमेंस लैडर मैच भी होंगे. खैर रोमन रेंस के मैच का ऐलान कर दिया गया है. उनका मैच एलए नाइट से होगा. नाइट लंबे समय से रोमन के पीछे पड़े हुए हैं. अब जाकर उन्हें मैच मिला है. नाइट ने कहा है कि वो ब्लडलाइन को तबाह कर देंगे. हालांकि नाइट को झटका भी लग सकता है. एक दिग्गज ने मैच के नतीजे को लेकर भविष्यवाणी की है.
रोमन रेंस का मैच हुआ ऑफिशियल

2 / 6
रोमन रेंस ने रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी चैंपियनशिप पेंटा के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में रेंस ने टाइटल को रिटेन किया. इसके बाद रिंग में एलए नाइट ने कदम रखा. नाइट ने रेंस को बीएफटी लगा दिया. बैकस्टेज जाते समय रेंस ने कहा कि वो अब मनी इन द बैंक में नाइट को देखेंगे. इसके बाद जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया. (Photo: WWE.com)
सैम रॉबर्ट्स का खास बयान

3 / 6
NotSam Wrestling पॉडकास्ट पर दिग्गज सैम रॉबर्ट्स ने रेंस और नाइट के मैच को लेकर अपनी बात रखी. रॉबर्ट्स ने कहा कि नाइट को रोमन रेंस को हराकर चैंपियन नहीं बनना चाहिए. उनका मानना है कि पिछले कुछ महीनों में रेंस ने अलग लेवल पर काम किया है. उन्होंने कहा कि रेंस को हराने के लिए ओबा फेमी परफेक्ट रेसलर होंगे. कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल फेमी और रेंस के बीच रेसलमेनिया में मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)
सैम रॉबर्ट्स ने क्या कहा?

4 / 6
सैम रॉबर्ट्स ने पॉडकास्ट में कहा, “मुझे नहीं लगता है कि एलए नाइट की जीत होगी. उन्हें रेंस को हराना भी नहीं चाहिए. रेंस एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं. उन्होंने अभी तक सभी मुकाबले साफ तरीके से जीते हैं. उन्होंने किसी की मदद नहीं ली. वो खुद को अलग अंदाज में स्थापित कर रहे हैं. नाइट का टाइटल जीतना सही कदम नहीं होगा. उनसे अच्छा तो रेंस की बादशाहत ओबा फेमी ने खत्म करनी चाहिए. रोमन आसानी से नाइट को हरा देंगे.” (Photo: WWE.com)
रोमन ने दिए हैं शानदार मैच

5 / 6
रोमन रेंस ने बतौर चैंपियन अभी तक बढ़िया काम किया है. उन्होंने सीएम पंक, जेकब फाटू, सैथ रॉलिंस और पेंटा को हराने के लिए किसी की मदद नहीं ली. उन्होंने अपने भाइयों से कहा कि वो अपने बिजनेस से दूर रहें. नाइट के खिलाफ भी वो ऐसा ही करने वाले हैं. उन्होंने जेकब फाटू को इसके लिए सचेत किया है. फाटू ने भी उनके आदेश का पालन किया है. फाटू अभी तक रेंस और नाइट के बीच में नहीं आए हैं. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ भी पड़े हैं पीछे

6 / 6
सोलो सिकोआ भी रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन से नफरत करते हैं. कुछ हफ्ते पहले रेंस ने सोलो को ब्लडलाइन में आने के लिए कहा था. रेंस ने उनकी बेइज्जती भी की थी. रेंस ने सोलो को नाइट के ऊपर हमला करने का आदेश दिया था. सोलो ने रोमन के ऊपर हमला कर नाइट का साथ दिया. नाइट और सोलो साथ में काम कर रहे हैं. आगे जाकर रोमन को सोलो भी परेशान कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)