1 / 6
रोमन रेंस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: रोमन रेंस ने 2012 में मेन रोस्टर में द शील्ड ग्रुप में डेब्यू किया था. उनके साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी थे. रोमन को लगातार इसके बाद बड़ा पुश दिया गया. फेस के रूप में विंस मैकमैहन ने उन्हें आगे बढ़ाया. उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली. 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया और इसके बाद वो छा गए. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. उन्होंने दिग्गजों को मात दी. अब उन्हें पूरी दुनिया जानती है. उन्होंने बहुत मेहनत की. उन्हें ब्लडलाइन का भी साथ मिला. खैर अब उन्होंने बतौर चैंपियन एक बड़ा कारनामा किया है.
रोमन रेंस कब बने चैंपियन?

2 / 6
रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएण पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच बहुत ही खतरनाक मैच हुआ. अंत में रेंस ने चैंपियनशिप जीतकर बड़ा कारनामा किया. कंपनी ने 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप लॉन्च की थी. इसके बाद से अब जाकर रेंस ने पहली बार इस टाइटल को जीता. (Photo: WWE.com)
रेंस ने पूरे किए 150 दिन

3 / 6
रोमन रेंस ने अप्रैल 2026 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. अब उन्हें बतौर चैंपियन 150 दिन हो गए हैं. अभी तक उनका टाइटल रन शानदार रहा है. हर हफ्ते वो बढ़िया काम कर रहे हैं. रेंस के लिए कंपनी ने बड़ा प्लान बनाया है. उनका टाइटल रन काफी लंबा चलने वाला है. कहा जा रहा है कि वो अगले साल रेसलमेनिया तक चैंपियन बने रह सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर उनके फैंस खुश हो जाएंगे. (Photo: WWE.com)
चार बार कर चुके हैं डिफेंड

4 / 6
रोमन रेंस अभी तक चार बार अपने टाइटल को दांव पर लगा चुके हैं. रेसलमेनिया के बाद सबसे उनकी राइवलरी जेकब फाटू के साथ रही. फाटू को उन्होंने दो बार हराकर टाइटल रिटेन किया. इसके बाद समरस्लैम में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराया. हाल ही में रेंस ने मेक्सिको में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में पेंटा को मात देकर टाइटल रिटेन किया. अब तक उन्होंने अकेले दम पर टाइटल को बचाया है. ये कहीं ना कहीं बहुत अच्छी बात है. (Photo: WWE.com)
मनी इन द बैंक में होगा बड़ा मैच

5 / 6
WWE मनी इन द बैंक का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर पूरी तरह से तैयार हैं. इसका बिल्डअप भी शुरू हो गया है. वहां पर रोमन रेंस भी अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. उनका मुकाबला एलए नाइट के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान ट्रिपल एच ने किया. नाइट लंबे समय से टाइटल की तलाश में थे. आखिरकार रेंस के खिलाफ उन्हें मैच मिल गया है. (Photo: WWE.com)
रेसलमेनिया में हो सकता है बड़ा मैच

6 / 6
रेसलमेनिया 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. रोमन रेंस का वहां पर बड़ा मैच हो सकता है. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया कि रेंस की टक्कर युवा ओबा फेमी के साथ हो सकती है. फेमी के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. उन्होंने दो बार ब्रॉक लैसनर का हराया है. अगले साल फेमी ही रेंस के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)