
1 / 6
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जैकब बेथेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. इस एक पारी के दम पर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इंग्लैंड क्रिकेट में उनको उभरते हुए सितारे के तौर पर देखा जा रहा है. भारत के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया और 218 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए. टी20 विश्व कप में उनका सफर खत्म हो गया है और अगला टारगेट आईपीएल होगा.
IPL 2026 में उतरेंगे जैकब बेथेल

2 / 6
22 साल के युवा इंग्लिश बल्लेबाज जैकब बेथेल के लिए अगली चुनौती आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. नए आईपीएल सीजन की शुरुआत 28 या 29 मार्च से हो सकती है तो वहीं 31 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे जैकब बेथेल?

3 / 6
जैकब बेथेल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. आरसीबी की टीम ने उनको साल 2025 में हुए ऑक्शन में 2.60 करोड़ में खरीदा था. इस बार फ्रेंचाइजी ने उनको ऑक्शन से पहले रिटेन करने का फैसला किया था.
जैकब बेथेल का IPL रिकॉर्ड

4 / 6
जैकब बेथेल ने आईपीएल में आरसीबी के लिए केवल 2 मुकाबले ही खेले हैं. 2 मैच खेलते हुए उन्होंने 67 रन बनाए थी. इस दौरान उनका औसत 33.50 का रहा है और स्ट्राइक रेट 171.79 का रहा है. इस सीजन उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खिला सकती है.
छोटी उम्र में बेथेल के बड़े कारनामे

5 / 6
जैकब बेथेल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महज 22 साल की उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली है. टी20 विश्व कप में वो इंग्लैंड के लिए सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं तो वहीं ओवरऑल वो दूसरे नंबर पर हैं.
सेमीफाइनल में खेली यादगार पारी

6 / 6
जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल के मुकाबले में कमाल की पारी खेली. इस एक पारी के दम पर उन्होंने विश्व क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर दिए हैं. उनकी ये पारी सालों तक विश्व क्रिकेट में याद रखी जाएगी. हालांकि वो इस ऐतिहासिक पारी के दम पर भी टीम को जीत नहीं दिला पाए.