महिला प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आरसीबी के साथ हो रही है. टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए एमआई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 154 रन लगाए. आरसीबी की ओर से इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने पहले ही मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से जमकर महफिल लूटी.

2 / 6
लॉरेन ने अपने स्पेल की शुरुआत ही शानदार अंदाज में की. उन्होंने पारी का पहला ओवर मेडन फेंका और अमेलिया केर जैसी बैटर को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया.

3 / 6
दूसरे ओवर में भी बेल ने अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी और सिर्फ एक रन खर्च किया. इंग्लिश फास्ट बॉलर के आगे मुंबई की बैटर्स पावरप्ले के अंदर भी पूरी तरह से बेबस दिखाई दीं.

4 / 6
बेल को लगातार दो ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करने का इनाम तीसरे ओवर में मिला और उन्होंने अमेलिया केर को पवेलियन की राह दिखाई. चार ओवर के स्पेल में लॉरेन बेल ने सिर्फ 14 रन खर्च किए और एक बड़ा विकेट भी अपनी झोली में डाला.

5 / 6
लॉरेन बेल को ऑक्शन में आरसीबी ने 90 लाख रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया था. घातक गेंदबाजी के साथ-साथ बेल अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं.

6 / 6
बेल के इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं. हालांकि, इंग्लिश फास्ट बॉलर का अब तक का इंटरनेशनल करियर भी कमाल का रहा है. वह 31 वनडे में 44, 36 टी-20 में 50 और 5 टेस्ट मैचों में 18 विकेट निकाल चुकी हैं.