WWE Raw में होगी Roman Reigns-Brock Lesnar की वापसी, इन 5 चीजों से फैंस के उड़ा सकते हैं होश

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. बड़ी बात ये है कि वहां पर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर आने वाले हैं. दोनों दिग्गजों की एंट्री का ऐलान कंपनी ने कर दिया है. यहां हम कुछ चीजों के बारे में बात करेंगे जो रेंस और लैसनर रेड ब्रांड में कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns & Brock Lesnar: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम 2026 होने वाला है. फैंस इसके लिए तैयार हैं. 1 और 2 को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. इससे पहले Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें होंगी. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की शो में एंट्री का ऐलान कर दिया गया है. दर्शकों ने दोनों का एक्शन देखने के लिए कमर कस ली है. इनकी वजह से कंपनी को भी फायदा हो रहा है. सभी जानना चाहते हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा. यहां हम आपको पांच चीजों के बारे में बताएंगे जो रेंस और लैसनर इस हफ्ते रेड ब्रांड में कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस का हो सकता है ब्रॉल

रोमन रेंस का हो सकता है ब्रॉल2 / 6

समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस का मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस के साथ होने वाला है. दोनों के बीच इस हफ्ते Raw में कॉन्ट्रैक्ट साइन होने वाला है. रॉलिंस के ऊपर इस बार रोमन तगड़ा अटैक कर सकते हैं. रिंग में तगड़ा ब्रॉल हो सकता है. सैथ पर रेंस हावी हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्या ओबा फेमी का होगा बुरा हाल?

क्या ओबा फेमी का होगा बुरा हाल?3 / 6

ओबा फेमी ने पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था. पॉल हेमन भी रिंग में मौजूद थे. फेमी अब लैसनर के परिवार को भी बीच में ले आए हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में लैसनर का विकराल रूप दिख सकता है. वो फेमी को सुपलेक्स और एफ-5 से चारों खाने चित कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस उठा सकते हैं बड़ा कदम

रोमन रेंस उठा सकते हैं बड़ा कदम4 / 6

आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस ने जेकब फाटू को ऑफिशियल तौर पर ब्लडलाइन में शामिल कर लिया है. फाटू अब रेंस की ही बात मान रहे हैं. वो ये बात द उसोज़ को कह चुके हैं. रेंस इस बार फाटू को सैथ रॉलिंस का बुरा हाल करने का आदेश दे सकते हैं. वो अपने माइंडगेम्स से रॉलिंस का हाल खराब कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

ब्रॉक लैसनर कर सकते हैं बड़ा ऐलान5 / 6

ब्रॉक लैसनर समरस्लैम में अपना करियर दांव पर लगा सकते हैं. वो इस हफ्ते रेड ब्रांड में ऐलान कर सकते हैं कि अगर ओबा फेमी के खिलाफ हार गए तो रिटायर हो जाएंगे. लैसनर के इस कदम से फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ जाएगा. वैसे भी शायद लैसनर का ये WWE में अंतिम मैच होने वाला है. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस जोड़ सकते हैं शर्त

रोमन रेंस जोड़ सकते हैं शर्त6 / 6

रोमन रेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच को और ज्यादा बड़ा बना सकते हैं. वो रेड ब्रांड के एपिसोड में मुकाबले को लेकर कोई नई शर्त जोड़ सकते हैं. रेंस कह सकते हैं कि अगर रॉलिंस हार गए तो फिर वो उनके चैंपियन बने रहने तक दोबारा मैच की मांग नहीं करेंगे. इसके अलावा भी वो कोई दूसरी शर्त रख सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन