WWE में The Great Khali के दिमाग में कैसे आया 'पंजाबी प्रिजन मैच' का खौफनाक आइडिया? भारतीय दिग्गज ने खोला राज

बांस, बल्ली और रस्सियां. WWE रिंग के बाहर इस तरह का स्ट्रक्चर बहुत सारे फैंस ने देखा ही होगा. लेकिन अब इससे जुड़े राज से महान भारतीय WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली ने पर्दा उठा दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि ये विचार उनके दिमाग में कैसे आया.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

The Great Khali: WWE में द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम है. 2006 से 2014 तक उन्होंने जबरदस्त काम किया. इस दौरान उन्होंने पंजाबी प्रिजन मैच भी लड़ा. ये खासतौर पर उनके मॉन्स्टर किरदार को ध्यान रखते हुए बनाया गया. इसमें बांस, बल्ली और रस्सियों का प्रयोग कर एक खास स्ट्रक्चर बनाया जाता है, जिसके अंदर रेसलर्स लड़ते हैं. इस मुकाबले का आइडिया खली के दिमाग में ही आया था. उन्होंने ही विंस मैकमैहन के साथ मिलकर पंजाबी प्रिजन तैयार किया. सालों बाद अब खली ने खुलासा किया है कि उनके दिमाग में ये आइडिया कहां से आया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द ग्रेट खली ने दिया इंटरव्यू

द ग्रेट खली ने दिया इंटरव्यू2 / 6

द ग्रेट खली ने हाल ही में Insight with Chris Van Vliet को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की. साथ ही साथ कई खुलासे भी कए. उन्होंने पंजाबी प्रिजन मैच को लेकर भी अपने विचार साझा किए. खली की वजह से पंजाबी प्रिजन मैच काफी फेमस रहा था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पहले पंजाबी प्रिजन मैच में हिस्सा नहीं ले पाए

पहले पंजाबी प्रिजन मैच में हिस्सा नहीं ले पाए3 / 6

पहला पंजाबी प्रिजन मैच द अडंरटेकर और बिग शो के बीच जुलाई, 2006 में The Great American Bash में हुआ था. इस मुकाबले में बिग शो ने द ग्रेट खली की जगह ली थी. खली को अंतिम समय में मैच से हटा दिया गया था. तगड़े मैच में टेकर ने जीत हासिल की थी. (Photo: WWE.com)

खली को क्यों हटाया गया?

खली को क्यों हटाया गया?4 / 6

खली ने इंटरव्यू में कहा, "मेरे और अंडरटेकर के बीच पंजाबी प्रिजन मैच तय हुआ था. इससे पहले विंस मैकमैहन का फोन आया और उन्होंने कहा कि वो मैच में नहीं लड़ सकते हैं. मैंन इसका कारण पूछा. उन्होंने खराब हेल्थ की वजह से मना कर दिया. इसके बाद मैं काफी दुखी हो गया था. मुझे लगा कि ये गलत फैसला है. सभी तैयारियां हो चुकी थीं और अचानक मुझे हटा दिया गया”. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कहां से आया विचार?

कहां से आया विचार?5 / 6

इंटरव्यू में भारतीय दिग्गज ने पंजाबी प्रिजन मैच के आइडियो को लेकर भी अपनी बात रखी. सालों बाद उन्होंने इस राज का खुलासा किया है. खली ने कहा, "मेरा कैरेक्टर पंजाबी है. सभी कहते हैं कि वो पंजाब पुलिस में काम करता था, तो ये आइडिया वहीं से आया. ये बांस या ऐसी ही कोई चीज है”. (Photo: WWE.com)

अभी तक कितने पंजाबी प्रिजन मैच हुए हैं?

अभी तक कितने पंजाबी प्रिजन मैच हुए हैं?6 / 6

WWE में अभी तक तीन ऑफिशियल पंजाबी प्रिजन मैच हुए हैं. पहला मुकाबले अंडरटेकर और बिग शो के बीच हुआ था. वहीं दूसरा मुकाबला द ग्रेट खली और बतिस्ता के बीच 2007 में हुआ था. तीसरा मुकाबला जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन के बीच 2017 में हुआ था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन