IPL 2026 Final: भुवनेश्वर कुमार का फाइनल में धमाका, 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जॉनसन और बोल्ट पीछे छूटे

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिचेल जॉनसन और ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड एक झटके में तोड़ दिया है.

Cricket News
1 / 6

आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात पहले बल्लेबाजी कर रही है. आरसीबी की ओर से हिस्सा लेते हुए भुवनेश्वर कुमार ने पावर प्ले में 1 विकेट झटका. इसी के साथ उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया.  वह आईपीएल के एक एडिशन में पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए. उन्होंने मिचेल जॉनसन और ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया.  

विज्ञापन

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा2 / 6

आईपीएल के एक एडिशन में पावर प्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट कगिसो रबाडा ने लिए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में पावर प्ले के दौरान कुल 19 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं. ये भी पढ़ें: एमएस धोनी से लेकर सुरेश रैना तक, ये रहे IPL फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विज्ञापन

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी3 / 6

इस लिस्ट में दूसरा स्थान मोहम्मद शमी का आता है. उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से पावर प्ले में 17 विकेट झटके थे. शमी के लिए ये सीजन शानदार रहा था. उन्होंने इस सीजन गुजरात के लिए शानदार गेंदबाजी की थी.

. ये भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल के लिए वैभव सूर्यवंशी पहुंचे अहमदाबाद
 

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार4 / 6

अब मोहम्मद शमी के साथ भुवनेश्वर कुमार भी 17 विकेट के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में पावर प्ले के दौरान कुल 17 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. वह इस सीजन आरसीबी के लिए अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित करते हुए नजर आए हैं.

विज्ञापन

मिचेल जॉनसन

मिचेल जॉनसन5 / 6

मिचेल जॉनसन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल 2013 में पावर प्ले के दौरान 16 विकेट चटकाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए जॉनसन ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था.

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट6 / 6

ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल 2020 में शानदार गेंदबाजी की थी और इस सीजन पावर प्ले में 16 विकेट निकाले थे. वह इस लिस्ट में अब पांचवें स्थान पर हैं. भुवनेश्वर कुमार ने जॉनसन और बोल्ट को एक झटके में पीछे छोड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन