35 की उम्र के बाद IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भुवनेश्वर कुमार ने आशीष नेहरा को पछाड़ा

आईपीएल 2026 में 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने साबित कर दिया है कि एज इज जस्ट ए नंबर. वह कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अब आशीष नेहरा के रिकॉर्ड तो ध्वस्त कर दिया है.

Cricket News - 2026-05-17T181833.443
1 / 6

कहा जाता है कि क्रिकेट में खिलाड़ियों की उम्र महज एक नंबर है. क्रिकेट के मैदान पर किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन ही ये साबित करता है कि वह खिलाड़ी कितना शानदार है? ऐसा ही कुछ भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में कर रहे हैं. भुवी की उम्र 35 साल से ज्यादा की हो गई है. लेकिन वह अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा रहे हैं. आइए एक नजर आईपीएल इतिहास के उन गेंदबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने 35 से ज्यादा की उम्र में एक सीजन सबसे ज्यादा विकेट लिए.  

विज्ञापन

भुवी ने किया कमाल

भुवी ने किया कमाल2 / 6

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 35 से ज्यादा की उम्र में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनके नाम अब 23 विकेट हो चुके हैं. उन्होंने आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनके नाम 22 आईपीएल विकेट दर्ज थे. नेहरा ने ये कारनामा साल 2015 में किया था, जबकि भुवी ने आईपीएल 2026 में ऐसा किया है.

विज्ञापन

इमरान ताहिर टॉप पर

इमरान ताहिर टॉप पर3 / 6

इस लिस्ट में पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर का नाम आता है. उन्होंने 35 से ज्यादा की उम्र में आईपीएल के एक सीजन में 26 विकेट चटकाए थे. हालांकि अब वह आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ताहिर ने आईपीएल 2019 में ऐसा किया था.

ट्रेंट बोल्ट ने भी किया कमाल

ट्रेंट बोल्ट ने भी किया कमाल4 / 6

ट्रेंट बोल्ट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में 22 विकेट निकाले थे. ये सीजन उनके लिए कमाल का रहा था.

विज्ञापन

अनिल कुंबले भी लिस्ट में

अनिल कुंबले भी लिस्ट में5 / 6

वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने आईपीएल 2009 में 21 विकेट चटकाए थे. कुंबले के लिए भी ये सीजन शानदार रहा था.

पर्पल कैप पर कब्जा

पर्पल कैप पर कब्जा6 / 6

भुवी आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 13 मैचों में 24 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.40 की रही है. फिलहाल पर्पल कैप पर उनका कब्जा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन