क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए मोहम्मद सिराज का इमोशनल मैसेज, फैंस भी हुए भावुक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पुर्तगाल का सफर खत्म हो गया है. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए इमोशनल मैसेज साझा किया है, जो चर्चा के केंद्र में बना हुआ है. सिराज की स्टोरी काफी वायरल हो रही है.

Cricket News - 2026-07-07T191355.302
1 / 6

दुनिया में इस समय फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धूम है. अब तक कई देशों का सफर इस टूर्नामेंट से खत्म हो गया है. 7 जुलाई को क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल भी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई. इसके बाद फैंस के बीच काफी निराशा देखने को मिली. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने पुर्तगाल के बाहर होने पर इमोशनल मैसेज साझा किया है. Photo Source: X

विज्ञापन

पुर्तगाल हुई बाहर

पुर्तगाल हुई बाहर2 / 6

मंगलवार 7 जुलाई को डलास स्टेडियम में राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया. इसके बाद टीम का सफर खत्म हो गया. सिराज ने भी सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की है और उन्होंने रोनाल्डो को हीरो बताया है. Photo Source:  MD Siraj Insta Story

विज्ञापन

सिराज हुए इमोशनल

सिराज हुए इमोशनल3 / 6

सिराज ने इमोशनल नोट्स रोनाल्डो के लिए लिखा "एक मैच कभी भी किसी खिलाड़ी की महानता तय नहीं कर सकता. आपने करोड़ों लोगों को सपने देखना सिखाया है और आपकी विरासत हमेशा अमर रहेगी." Photo Source: X

रोनाल्डो को लेकर लिखी बड़ी बात

रोनाल्डो को लेकर लिखी बड़ी बात4 / 6

इसके अलावा सिराज ने रोनाल्डो की जमकर तारीफ की और उन्हें मेहनत का प्रतीक बताया. उन्होंने आगे लिखा "रोनाल्डो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और कभी हार न मानने की सोच के प्रतीक हैं. उन्होंने लिखा कि दुनिया भर के करोड़ों फैंस की तरह वह भी हमेशा अपने आदर्श के साथ खड़े रहेंगें." Photo Source: X

विज्ञापन

रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन हैं सिराज

रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन हैं सिराज5 / 6

सिराज, रोनाल्डो को बहुत बड़े फैन हैं. वह अपनी दीवानगी दिग्गज फुटबॉलर के लिए कभी नहीं छुपाते हैं. वह विकेट लेने के बाद भी रोनाल्डो का मशहूर Siuuu' सेलिब्रेशन भी करते हैं. पुर्तगाल की हार के बाद रोनाल्डो भी खासा भावुक हो गए. उन्होंने संकेत दिया कि ये उनका आखिरी फीफा वर्ल्ड कप था. Photo Source: X

रोनाल्डो भी हुए भावुक

रोनाल्डो भी हुए भावुक6 / 6

रोनाल्डो ने कहा कि मैंने अपने देश के लिए हमेशा बेस्ट प्रदर्शन किया और उन्हें अपने करियर पर गर्व है. दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस रोनाल्डो की काफी सराहना कर रहे हैं. हालांकि वर्ल्ड कप न जीतने पर फैंस खासा भावुक भी नजर आ रहे हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन