IPL: सूर्या से लेकर रिकेल्टन तक, मुंबई के इन बल्लेबाजों ने छक्कों से लिखी सुनहरी कहानी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इस सीजन मुंबई की ओर से रियान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े और सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. आइए एक नजर उन खिलाड़ियों पर डालते हैं, जिन्होंने एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़े.

Cricket News - 2026-05-24T201251.078
1 / 6

आईपीएल 2026 में 24 मई को मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया. राजस्थान ने मुंबई को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाया. मुंबई ने इस सीजन 14 मैच खेले, जिसमें 10 मैच में टीम को हार मिली, जबकि 4 मैच में टीम ने जीत हासिल की. इस सीजन रियान रिकलटन ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़े. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की बराबरी की. आइए एक नजर मुंबई के उन खिलाड़ियों पर डालते हैं, जिन्होंने एक सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं.  

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव2 / 6

आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए 38 छक्के जड़े थे. वह एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बने थे. हालांकि आईपीएल 2026 उनके लिए निराशाजनक रहा. ये भी पढ़ें: IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम जुड़ा IPL इतिहास का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड! 

विज्ञापन

रियान रिकेल्टन

रियान रिकेल्टन3 / 6

रियान रिकेल्टन ने भी अब इस सीजन सूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल 2026 में 38 छक्के जड़े और एक सीजन में एमआई के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले सूर्या के साथ संयुक्त रूप से शामिल हो गए. ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया नया World Record, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या4 / 6

लिस्ट में तीसरा नाम सनथ जयसूर्या का आता है, जिन्होंने मुंबई के लिए लंबे समय तक खेला है. उन्होंने आईपीएल 2008 में मुंबई के लिए कुल 31 छक्के जड़े थे. वह एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन5 / 6

चौथे नंबर पर बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं. उन्होंने आईपीएल 2020 में मुंबई के लिए खूब रन बनाए थे. उन्होंने इस सीजन कुल 30 छक्के जड़े थे. हालांकि आईपीएल 2025 से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था और वह सनराइजर्स हैदराबाद में चले गए थे.

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड6 / 6

आखिरी नाम पूर्व स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का आता है. उन्होंने आईपीएल 2013 में मुंबई के लिए कुल 30 छक्के जड़े थे. खास बात ये है कि मुंबई ने इस सीजन रोहित शर्मा की अगुवाई में अपना पहला खिताब भी जीता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन