IPL 2026: लगातार 3 मैच में हार के बाद बदल गई मुंबई इंडियंस की टीम, स्क्वाड में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन फिलहाल अच्छा नहीं नजर आ रहा है. पहला मुकाबला जीतने के बाद फ्रेंचाइजी को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद में बीच सीजन में ही मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है.

Mumbai Indians
1 / 6
Mumbai Indians

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल अच्छी स्थिति में नहीं नजर आ रही है. हार्दिक पांड्या की टीम को अब जल्द ही कमबैक करना होगा. जिसके लिए सभी टॉप के खिलाड़ियों को कमाल का प्रदर्शन करना होगा.जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. इस बीच महेला जयवर्धने ने बीच सीजन में ही स्टार तेज गेंदबाज को टीम के साथ जोड़ा है.

विज्ञापन

अथर्व अंकोलेकर हुए टूर्नामेंट से बाहर

अथर्व अंकोलेकर हुए टूर्नामेंट से बाहर 2 / 6

युवा स्पिनर अथर्व अंकोलेकर इंजरी के कारण अब आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत करने के लिए अपने साथ जोड़ा था. हालांकि बिना खेले ही अंकोलेकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. 

विज्ञापन

कृष भगत को मिली टीम में जगह

कृष भगत को मिली टीम में जगह 3 / 6

अंकोलेकर की जगह लेने के लिए अब टीम मैनेजमेंट ने पंजाब के तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है. कृष भगत ने पंजाब के लिए 7 फर्स्ट क्लास और 9 लिस्ट ए मैच खेला है. जहां पर उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है.

इस रकम में मुंबई के साथ जुड़े कृष

इस रकम में मुंबई के साथ जुड़े कृष 4 / 6

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने अपने पोस्ट से ही साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 में खेलने के लिए कृष भगत को मुंबई इंडियंस की टीम 30 लाख रुपये देने वाली है. मिनी ऑक्शन में ये उनकी बेस प्राइज भी थी.

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं कृष भगत

प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं कृष भगत5 / 6

टीम में एंट्री के बाद अब कृष भगत को मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है. शार्दुल ठाकुर की जगह उन्हें प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है. फिलहाल भगत टीम के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़े हुए है.

यहां देखें मुंबई इंडियंस का अपडेटेड स्काड

यहां देखें मुंबई इंडियंस का अपडेटेड स्काड 6 / 6

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, कृष भगत, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, रघु शर्मा, अल्लाह गफनजर, मोहम्मद इजहार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन