आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. इस लीग में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. लेकिन सभी खिलाड़ियों को लाइमलाइट नहीं मिलती है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी जैसे कुछ खिलाड़ी होते हैं, जो भारत के छोटे शहरों से आते हैं और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में बड़ा नाम कमाते हैं. वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब आईपीएल में बिहार की टीम होने की मांग उठने लगी है.
ईशान, वैभव और साकिब की हुई तारीफ

3 / 6
अनिल अग्रवाल ने बिहार से आने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तेज गेंदबाज साकिब हुसैन की जमकर तारीफ की है, जो आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से दिल जीत रहे हैं. अनिल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा " पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया. समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. और आज, गोपालगंज के एक साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी है."
ये भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी
बिहार की धरती की प्रतिभा मैदान पर चमके

4 / 6
उन्होंने आगे लिखा "क्या आपको नहीं लगता कि बिहार भी चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह अपनी एक अद्वितीय टीम का हकदार है? बिहार की धरती ने देश को कई असाधारण क्रिकेटर दिए हैं. मेरे लिए बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं है, यह एक भावना है. और अब समय आ गया है कि हमारी धरती की प्रतिभा मैदान पर चमके."
बिहार को अब तक पहचान क्यों नहीं मिली?

5 / 6
अनिल ने आगे लिखा "लेकिन एक बात मुझे हमेशा परेशान करती है: क्रिकेट में हमारे बिहार को अभी तक वह मान्यता और पहचान क्यों नहीं मिली है जिसके हम हकदार हैं?" मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से उभरने वाली टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनेगी, और मैं इस प्रयास में बिहार के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा हूं. मैं बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर से बिना शर्त समर्थन दूंगा."
आईपीएल में चमके बिहारी खिलाड़ी

6 / 6
जाहिर है बिहार से आने वाले खिलाड़ी आईपीएल और भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में आईपीएल में बिहार की टीम होने की मांग और भी तेज हो गई है. बहरहाल क्या बीसीसीआई बिहार को आईपीएल फ्रेंचाइजी के तौर पर जगह देगी. ये देखने वाली बात होगी.