
1 / 8
India vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच में लगातार दो बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने उतरेगी, तो वहीं 6 ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेल सकते हैं.
फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा भारत का सामना

2 / 8
India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है. भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से रोमाचंक जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है. अब भारतीय टीम रविवार, 8 मार्च को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.
इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

3 / 8
डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया अब फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, इस बार भारतीय टीम में 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
भारत ने जीता था 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

4 / 8
भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उस फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया था. लेकिन ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.
ICC टूर्नामेंट में सूर्यकुमार पहली बार कर रहे कप्तानी

5 / 8
रोहित के संन्यास के बाद से सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. सूर्यकुमार पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं और टीम को फाइनल तक भी पहुंचा दिया है.
ये 6 भारतीय खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल!

6 / 8
वहीं, 6 भारतीय खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं. इनमें ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है. ये सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में कम से कम एक मैच खेल चुके हैं, लेकिन फिलहला इन 6 में से सिर्फ 4 खिलाड़ी ही प्लेइंग XI का हिस्सा हैं.
2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे संजू सैमसन

7 / 8
गौरतलब है कि संजू सैमसन पिछली बार यानी 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि, इस बार पिछले दो मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे माना जा रहा है कि उनका फाइनल खेलना लगभग तय है.
ये खिलाड़ी भी थे 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा

8 / 8
सैमसन के अलावा मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल भी 2024 की टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें तब भी कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में किन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है.