
1 / 7
T20 World Cup 2026 Final, Sanju Samson Records: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया. सुपर-8 और सेमीफाइनल के बाद संजू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने विराट कोहली का एक महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
संजू सैमसन ने फाइनल में जड़ा शानदार अर्धशतक

2 / 7
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जड़े.
संजू सैमसन ने रचा इतिहास

3 / 7
इस पारी के साथ ही वह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ 5 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 80.25 की औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बना डाले.
विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

4 / 7
इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 319 रन बनाए थे. लेकिन संजू ने अब उनसे सिर्फ 2 रन ज्यादा रन बनाकर इस 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
संजू सैमसन

5 / 7
इस लिस्ट में ईशान किशन 317 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. हालांकि, एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड अब भी पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के नाम है, जिन्होंने 2026 वर्ल्ड कप में 383 रन बनाए हैं.
मार्लोन सैमुअल्स को भी छोड़ा पीछे

6 / 7
सैमसन ने सिर्फ कोहली नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने फाइनल में 89 रन बनाए, जबकि इससे पहले मार्लोन सैमुअल्स ने 2016 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 85 रन बनाए थे.
इस मामले में भी कोहली को छोड़ा पीछे

7 / 7
इसके अलावा, सैमसन ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी कोहली को पीछे छोड़ दिया है. कोहली ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 77 रन बनाए थे. इसी के साथ सैमसन, कोहली और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के बाद ऐसे तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक लगाया है.