
1 / 10
T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. मैच से पहले यहां जानिए अगर फाइनल के दिन बारिश हुई तो क्या होगा और कौन सी टीम चैंपियन बनेगी?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया

2 / 10
India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से रोमांचक जीत के साथ फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. अब फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हारकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है.
भारत और न्यूजीलैंड में होगा फाइनल

3 / 10
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस खिताबी मुकाबले से पहले फैंस के मन में सवाल है कि अगर फाइनल में बारिश ने खलल डाला तो क्या होगा और कौन सी टीम चैंपियन बनेगी?
फाइनल में अगर बारिश बनी विलेन तो क्या होगा?

4 / 10
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस खिताबी मुकाबले से पहले फैंस के मन में सवाल है कि अगर फाइनल में बारिश ने खलल डाला तो क्या होगा और कौन टीम चैंपियन बनेगी?
T20 WC 2026 के फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे

5 / 10
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है. फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर उस दिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता या शुरू ही नहीं हो पाता, तो मुकाबला अगले दिन यानी 9 मार्च (सोमवार) को खेला जाएगा.
फाइनल के दिन हुई बारिश तो रिजर्व डे पर होगा मैच

6 / 10
अगर 8 मार्च को मैच शुरू हो जाता है, लेकिन बीच में बारिश आ जाती है, तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से आगे खेला जाएगा जहां से रुका था. लेकिन अगर पहले दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी, तो 9 मार्च को मैच नए सिरे से शुरू होगा.
रिजल्ट के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल जरूरी

7 / 10
फाइनल में रिजल्ट के लिए दोनों टीमों का कम से कम 10-10 ओवर खेलना जरूरी होगा. हालांकि, अन्य टी20I मैचों में 5-5 ओवर में भी रिजल्ट निकल सकता है, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल के नियम अलग हैं और यहां कम से कम 10 ओवर प्रति टीम जरूरी हैं.
फाइनल के लिए कट-ऑफ टाइम

8 / 10
इसके अलावा, मैच पूरा कराने के लिए आईसीसी ने अतिरिक्त समय भी रखा है. फाइनल के दिन 90 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा, जबकि रिजर्व डे पर 120 मिनट का कट-ऑफ टाइम होगा.
रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच तो क्या होगा?

9 / 10
लेकिन अगर दुर्भाग्य से रिजर्व डे पर भी बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता और नतीजा नहीं निकलता, तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा.
कैसा है अहमदाबाद का मौसम?

10 / 10
हालांकि, फिलहाल अहमदाबाद में रविवार को बारिश की संभावना न के बराबर है और फैंस को पूरा मैच देखने को मिलने की उम्मीद है. यानी 8 मार्च को ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपना चैंपियन मिल जाएगा.