WWE SmackDown: WWE में इस समय कई मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. फैंस को बहुत मजा आ रहा है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में भी खूब बवाल मचा. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा है. मेन इवेंट में करियर किलर गुंथर ने तबाही मचाई. उन्होंने जनरल मैनेजर निक एल्डिस का बहुत ही बुरा हाल कर दिया. वो रिंग से उठ भी नहीं पाए. ये देखकर एरीना में बैठे सभी दर्शक चौंक गए थे. गुंथर किसी की भी सुनने के लिए तैयार नहीं हुए. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या किया. (Photo: WWE.com)
गुंथर को नहीं मिला चैंपियनशिप मैच

2 / 6
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में गुंथर ने निक एल्डिस से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप की मांग की. शुरुआत में एल्डिस ने समरस्लैम के लिए सीएम पंक और कोडी रोड्स का मैच ऑफिशियल कर दिया था. एल्डिस मैच के लिए मना कर रहे थे. गुंथर ने मेन इवेंट में चीजें क्लियर करने के लिए कहा. (Photo: WWE.com)
निक एल्डिस का बयान

3 / 6
मेन इवेंट में गुंथर ने निक एल्डिस को बाहर बुलाया. एल्डिस ने कहा कि वो गुंथर को मैच दे रहे हैं. उन्होंने Saturday Night's Main Event के लिए गुंथर और सैमी ज़ेन का मुकाबला कोडी रोड्स और सीएम पंक के साथ तय कर दिया. इस बात से गुंथर गुस्सा हो गए. (Photo: WWE.com)
गुंथर ने किया अटैक

4 / 6
गुंथर ने गुस्से में आकर निक एल्डिस पर हमला कर दिया. उन्होंने कई बार एल्डिस को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाया. उन्होंने एल्डिस को किक भी मारी. WWE ऑफिशियल्स ने आकर एल्डिस को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. गुंथर ने लगातार एल्डिस का गला दबाया और उनकी सांस रोकी. एल्डिस को बचाने के लिए कोडी आए. हालांकि, तब तक एल्डिस का बुरा हाल हो चुका था. (Photo: WWE.com)
नाइट ऑफ चैंपियंस में हुआ था बवाल

5 / 6
दरअसल ये मामला 27 जून को हुए नाइट ऑफ चैंपियंस से शुरू हुआ. वहां पर गुंथर को कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में हार मिली. मैच के बाद बैकस्टेज गुंथर ने एल्डिस पर आरोप लगाए. इसके बाद दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. WWE ने बाद में दोनों स्टार्स को घर भेज दिया था. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में हो सकता है मैच

6 / 6
समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. अब ज्यादा समय इसके प्रसारण में नहीं है. वहां पर गुंथर और निक एल्डिस के बीच मैच हो सकता है. आप सभी जानते हैं कि कुछ साल पहले एल्डिस बतौर रेसलर काम किया करते थे. जल्द ही इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)